ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Moringa Health Benefits: सहजन खाओ, ‘मिरेकल ट्री’ के ये फायदे जानकर दंग रह जाओगे

On: सितम्बर 20, 2025 8:31 पूर्वाह्न
Follow Us:
Moringa Health Benefits: सहजन खाओ, 'मिरेकल ट्री' के ये फायदे जानकर दंग रह जाओगे
Join WhatsApp Group

Moringa Health Benefits ‘Miracle Tree’: दिल्ली : सहजन, जिसे ड्रमस्टिक या मोरिंगा भी कहते हैं, भारत की मिट्टी में आसानी से उगने वाला एक साधारण पेड़ लगता है, लेकिन इसके जादुई गुण इसे दुनिया भर में ‘मिरेकल ट्री’ बनाते हैं। इसकी पत्तियां, फलियां, फूल, बीज और छाल सब कुछ दवाई की तरह काम करते हैं।

आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल बीमारियों के इलाज में होता आ रहा है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत का सच्चा रक्षक भी है। आइए, सहजन के हेल्थ बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं…

सहजन को कफ दूर करने वाला और वात संतुलित करने वाला माना जाता है। ये बॉडी से जमा गंदगी और विषैले पदार्थों को बाहर फेंकने में माहिर है। इसकी पत्तियां और फलियां पेट को ठीक रखती हैं, खून साफ करती हैं और इम्यून सिस्टम को सुपर पावर देती हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

सहजन की खास बात Moringa Health Benefits

सहजन की खास बात ये है कि इसमें बाकी सब्जियों-फलों से कहीं ज्यादा न्यूट्रिएंट्स भरे हैं। मिसाल के तौर पर, संतरे से सात गुना ज्यादा विटामिन सी और गाजर से चार गुना ज्यादा विटामिन ए मिलता है। ऊपर से, दूध से ज्यादा कैल्शियम और केले से ज्यादा पोटैशियम भी। यही वजह है कि इसे ‘ट्री ऑफ लाइफ’ भी बोलते हैं।

सहजन में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज भी हैं। इसका पाउडर या बीज खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है और खून साफ हो जाता है। ये एनर्जी बूस्ट करता है, थकान भगाता है। रोजाना सहजन खाओ तो पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। विटामिन बी6 की वजह से दिमाग एक्टिव रहता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

आयुर्वेद में सहजन

आयुर्वेद में सहजन के ढेर सारे घरेलू टोटके हैं। पत्तियों का रस रोज 1-2 चम्मच पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सीजनल बीमारियां दूर रहती हैं। फलियों की सब्जी खाने से पाचन पावर बढ़ती है और शुगर लेवल बैलेंस रहता है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

सहजन की पत्तियों को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है। काढ़ा बनाकर पीने से गले की खराश, खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां ठीक हो जाती हैं। पत्तियों का पेस्ट चेहरे पर लगाओ तो पिंपल्स और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment