ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

मल्टीलेयर पार्किंग + नया बाजार, करनाल को मिलेगा ओवरब्रिज का तोहफा

On: नवम्बर 14, 2025 8:33 अपराह्न
Follow Us:
मल्टीलेयर पार्किंग + नया बाजार, करनाल को मिलेगा ओवरब्रिज का तोहफा
Join WhatsApp Group

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संसदीय क्षेत्र मुख्यालय करनाल शहर का आगामी पांच सालों में बड़े बदलाव की तैयारी है। नगर निगम आठ आयामों पर कार्ययोजना तैयार कर रहा है। शहर में दो मल्टीलेयर पार्किंग बनाई जाएंगी। जाम की समस्या से निजात के लिए निर्मल कुटिया से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक सिंगल पिलर ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा।जाट भवन से लेकर हाईवे तक नया बाजार भी तैयार किया जाएगा।

करनाल को मिलेगा ओवरब्रिज का तोहफा

जाम की समस्या के समाधान के साथ ही शहर के लोगों को अच्छा अहसास दिलाने के लिए विभिन्न इलाकों के सौंदर्यीकरण की भी योजना है। ग्रीन बेल्ट को जंगल लुक दिया जाएगा। नगर निगम की महापौर रेणू बाला गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम करनाल स्वच्छता सर्वे में तीसरे स्थान पर आकर अपनी पहचान बना चुका है।

ये शहर अंतरिक्ष परी कल्पना चावला और महाभारत कालीन राजा कर्ण के नाम से भी जाना जाता है। इस पहचान को कायम रखते हुए शहर के स्थायी विकास की ओर एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। इसी शृंखला में विकास कार्यों के आठ बिंदु तय किए गए हैं। जिन पर आगामी पांच सालों में कदम बढ़ाया जाना है। इन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद और कार्य जोड़े जा सकते हैं।

यहां बनेगा सिंगल पिलर ओवरब्रिज

निर्मल कुटिया से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक एक सिंगल पिलर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसका बड़ा लाभ स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को मिलेगा। इसी मार्ग पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, जिला नागरिक चिकित्सालय, लघु सचिवालय, निर्मल कुटिया है। कई बाजारों के लिए मुख्य रास्ते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निजात मिलेगी।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

जंगल लुक दिया जाएगा

महाराजा अग्रसेन टौक से गीता द्वार तक हाईवे की ओर साइड में खाली पड़ी भूमि को जंगल लुक दिया जाएगा। हरियाली तो पहले से ही है, इसे व्यवस्थित करके बीच में दुकानें और लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बीच-बीच में कृत्रिम पहाड़, झरने, पशु चित्र बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को जंगल का अहसास हो।

आईटीआई चौक तक ग्रीन बेल्ट

शहर में बुड्ढाखेड़ा से सेक्टर-4 तक व ताऊ देवी लाल चौक से आईटीआई चौक तक ग्रीन बेल्ट का भी सौंदर्यीकरण की योजना है। इसके अलावा भी शहर में जहां भी ग्रीन बेल्ट है, उसे जंगल लुक दिया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले लोग कुछ देर ठहरें। सुकून के साथ अपना समय बिताएं। ग्रीन बेल्ट में दुकानें भी होंगी, तो कारोबार भी बढ़ेगा।

नया बाजार तैयार किया जाएगा

जाट भवन से लेकर हाईवे तक नया बाजार तैयार किया जाएगा। फेज-2 व फेज-3 में नगर निगम इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इससे हाईवे से सटे से लोगों को एक बेहतर बाजार मिल सकेगा। इसके अलावा खाली पड़े स्थानों पर रौनक बढ़ेगी।

शहर में नमस्ते चौक से मीरा घाटी तक सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाना है। ये क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित रहा है, यहां सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यहां के बाजार को भी नया लुक मिलेगा।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

मल्टीलेयर पार्किंग की योजना

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में मल्टीलेयर पार्किंग की योजना है। ये 3, 4 और 7 स्तर की होगी। इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बड़ी संख्या में गाड़ियां यहां पार्क हो सकेंगी।

नगर के श्रीराम लीला ग्राउंड के पास एक और मल्टीलेयर पार्किंग बनाने की योजना है। ये भी शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में सहायक होगी। मुख्य बाजारों में जाने का ये मुख्य रास्ता है।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

पुराने नगर निगम के स्थान पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इसमें सबसे नीचे पार्किंग होगी। बीच में दुकानें और ऊपर फूड कोर्ट बनेगा। ये पूर्ण बाजार होगा, जहां लोग गाड़ियों से आएंगे और भवन में ही पार्किंग करेंगे।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment