ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panchkula news: पंचकूला के बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में बनेगा फार्मा और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी क्लस्टर

On: June 2, 2025 8:54 PM
Follow Us:
Panchkula news: पंचकूला के बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में बनेगा फार्मा और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी क्लस्टर
Join WhatsApp Group

Panchkula news Pharma and Information Technology Cluster to be built in Barwala Industrial Area: पंचकूला एक्सटेंशन-2 (बरवाला) में डेवलप हो रहे इंडस्ट्रियल एरिया में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) क्लस्टर भी बनेगा। इसके लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) जल्द ही प्लॉटों की ऑक्शन करेगा।

इसके लिए एचएसआईआईडीसी ने 29 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। प्लॉट लेने के इच्छुक लोग 18 जून, 2025 को 11.59 बजे तक अर्नेस्ट मनी एचएसआईआईडीसी के ई-ऑक्शन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑक्शन की संभावित तिथि 30 जून होगी।

Panchkula news: आईटी क्लस्टर डेवलप करने की योजना

एचएसआईआईडीसी की पंचकूला एक्सटेंशन-2 में इंडस्ट्रियल एरिया के साथ ही करीब 30-40 एकड़ एरिया में आईटी क्लस्टर डेवलप करने की योजना है। ऑक्शन में आईटी इंडस्ट्री के लिए 1800 स्क्वेयर मीटर से लेकर 12,000 स्क्वेयर मीटर एरिया के प्लॉट रखे गए हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

ऑक्शन के लिए 31,950 रुपए प्रति स्कवेयर मीटर का रिजर्व प्राइज रखा गया है। एचएसआईआईडीसी ने जनवरी, 2025 में पंचकूला के आईटी पार्क में खाली पड़े प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन की थी। पंचकूला के सेक्टर 23 स्थित आईटी पार्क में लगभग 10 प्लॉट ऐसे हैं जोकि अभी तक नहीं बिके हैं। इन प्लॉटों को बेचने के लिए ही रजिस्ट्रेशन की गई थी।

एचएसआईआईडीसी को यह प्लॉट लेने के लिए लगभग 42 आवेदन मिले हैं। फिलहाल इस ऑक्शन को होल्ड पर रखा गया है। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के मुताबिक बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में फार्मा पार्क और आईटी प्लॉटों की ऑक्शन के बाद ही सेक्टर 23 के आईटी पार्क के प्लॉटों की ऑक्शन होने की संभावना है। आईटी पार्क में इससे पहले 20 प्लॉट ऑक्शन हो चुके हैं।

फार्मा पार्क में प्लॉट के लिए रिजर्व प्राइज

31,950 रुपए प्रति स्क्वेयर मीटर बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 28 किलोमीटर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 15 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां की डेवलपमेंट पर एचएसआईआईडीसी 147.10 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। यहां सड़कों का जाल बिछाने का काम पूरा हो चुका है। पब्लिक हेल्थ सर्विसेज का भी काम पूरा हो चुका है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

बिजली कनेक्शन देने का काम जारी है। जमीन के अधिग्रहण पर 334.22 करोड़ खर्च किया गया है। यहां चल रही इंडस्ट्री में करीब 10 हजार से अधिक वर्कर, कर्मचारी काम कर रहे हैं। एचएसआईआईडीसी ने 29 मई से बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में डेवलप हो रहे फार्मा पार्क में शेष बचे प्लॉटों की ऑक्शन के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है।

यहां 1800 स्क्वेयर मीटर से लेकर 4050 स्क्वेयर मीटर एरिया के प्लॉट ऑक्शन किए जाएंगे। फार्मा पार्क में प्लॉट लेने के लिए भी 18 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑक्शन के लिए रिजर्व प्राइज 31,950 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर की तय किया गया है।

एससी कैटेगरी के अलोटियों को प्लॉट कॉस्ट पर 20 परसेंट की छूट

ऑक्शन में सबसे अधिक बोली लगाकर प्लॉट अपने नाम करने वाला व्यक्ति अगर अलॉटमेंट लेटर मिलने के बाद 45 दिन में पूरी पेमेंट जमा कराता है तो उसे कुल रेट पर 10 परसेंट की छूट दी जाएगी। अगर पेमेंट 90 दिन में की जाती है तो 5 परसेंट की छूट दी जाएगी। पेमेंट 120 दिन में करने पर 3 परसेंट और 150 दिन में पेमेंट करने पर 1.5 परसेंट की छूट दी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

इससे ज्यादा समय होने पर पेमेंट में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। एससी कैटेगरी के अलॉटियों को प्लॉट कॉस्ट पर 20 परसेंट की छूट दी जाएगी। आईटी क्लस्टर में प्लॉट लेने वाले लोग यहां केवल आईटी और आईटीज से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर सकेंगे।

आईटी क्लस्टर के लिए 35 प्लॉट आईटी क्लस्टर के लिए 35 प्लॉट रखे गए हैं। इनमें 1200 स्क्वेयर मीटर के 3, 8000 स्क्वेयर मीटर के 7, 3 एकड़ का एक, 1800 स्कवेयर मीटर के 24 प्लॉट हैं। फार्मा पार्क में 41 प्लॉट शेष बचे हैं। इनमें 4050 स्क्वेयर मीटर के 16, 2640 स्क्वेयर मीटर के 4, 1800 स्क्वेयर मीटर के 20, 1012.5 स्क्वेयर मीटर का एक प्लॉट हैं।

फॉर्मा पार्क को 50 एकड़ एरिया में डेवलप किया जा रहा है। यहां दवाएं व इससे संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स आदि के निर्माण के लिए 97 प्लॉट रखे गए हैं। इनमें से 56 प्लॉट पहले ही ऑक्शन हो चुके हैं। यहां केवल 41 प्लॉट्स ही शेष बचे हैं। किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए साल 2010 की रहेबिलिटेशन एंड री-सेटलमेंट पॉलिसी के तहत 173 प्लॉट अलॉट किए गए हैं।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment