ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

PM Modi Haryana Visit: हरियाणा में आज PM मोदी का धमाकेदार आगमन! 15वीं बार राज्य पहुंचेंगे

On: November 25, 2025 9:06 AM
Follow Us:
PM Modi Haryana Visit: हरियाणा में आज PM मोदी का धमाकेदार आगमन! 15वीं बार राज्य पहुंचेंगे
Join WhatsApp Group

PM Modi Haryana Visit today 25 November 15th time: हरियाणा से आज की बड़ी अपडेट सामने आई है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वीं बार हरियाणा आने वाले हैं। यह उनका कुरुक्षेत्र का छठा दौरा होगा, जिसे लेकर पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, PM दोपहर 3:55 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वे ज्योतिसर में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में शामिल होंगे। इस दौरान PM मोदी शहीदी दिवस पर समर्पित सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।

ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण PM Modi Haryana Visit 

इसके बाद PM मोदी ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे और पंचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ करेंगे।
अंत में वे इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे।
कुल मिलाकर, PM लगभग ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रुकेंगे।

अयोध्या से कुरुक्षेत्र तक यात्रा

सूत्रों के अनुसार, PM मोदी अयोध्या से विशेष विमान द्वारा अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।
यहां से वे हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र जाएंगे।

HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी उनके साथ आने की संभावना जताई जा रही है।
वापसी में PM मोदी सड़क मार्ग से अंबाला पहुंचेंगे और फिर वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

PM के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
कार्यक्रम स्थल पर 3-लेयर सुरक्षा की गई है।
बाहरी सुरक्षा में 12 SP, 36 DSP और 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विभिन्न रूट भी आम लोगों और VIP मूवमेंट के लिए अलग-अलग तय किए गए हैं।

155 एकड़ में बने विशाल पंडाल

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम के लिए 155 एकड़ में बड़े-बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं।
मुख्य पंडाल 25 एकड़ में बना है, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान होंगे।

मंच के एक ओर 350 बच्चियां कीर्तन करेंगी, जबकि दूसरी ओर PM मोदी और अन्य नेता के लिए जगह होगी।
मुख्य पंडाल में कुर्सियां नहीं होंगी, सभी लोग जमीन पर ही बैठेंगे।

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

लंगर हॉल और जोड़ा घर

मुख्य पंडाल के पास दो बड़े जोड़ा घर बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 5-5 हजार जोड़े रखने की है।
यहीं पर दो अस्थायी लंगर हॉल भी बनाए गए हैं, जिसमें सुबह से शाम तक लंगर चलता रहेगा।
PM मोदी भी यहीं लंगर ग्रहण करेंगे।
प्रत्येक लंगर हॉल लगभग 10-10 एकड़ में तैयार किया गया है।

20 एकड़ से अधिक में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
VIP और VVIP पार्किंग अलग है।
एंट्री के लिए 20 गेट बनाए गए हैं, जहां सख्त जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

मुख्य पंडाल के पास सिख इतिहास और गुरुओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

ड्रोन और ग्लाइडर पर पाबंदी

PM मोदी की सुरक्षा को देखते हुए कुरुक्षेत्र में ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
जिस किसी ने भी नियम का उल्लंघन किया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं
GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं

ज्योतिसर से थर्ड गेट तक का रास्ता पूरी तरह सील कर दिया गया है।
NH-44 से ब्रह्मसरोवर तक KDB रोड पर भी आमजन की एंट्री रोक दी गई है।

ब्रह्मसरोवर में प्रवेश बंद

PM मोदी के कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मसरोवर का पुरुषोत्तमपुरा बाग कुछ समय के लिए बंद रहेगा।
यहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाएगा।
ब्रह्मसरोवर का मुख्य रास्ता भी आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment