ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Punjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी का बड़ा ऐलान, अब दिसंबर-जनवरी में होंगे एंट्रेंस टेस्ट!

On: सितम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न
Follow Us:
Punjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी का बड़ा ऐलान, अब दिसंबर-जनवरी में होंगे एंट्रेंस टेस्ट!
Join WhatsApp Group

Punjab University Entrance Test, (चंडीगढ़) : पंजाब यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है, जो स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। अब तक मई-जून में होने वाले ये एंट्रेंस एग्जाम अब पांच महीने पहले यानी दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आयोजित होंगे। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग का कहना है कि इस बदलाव का मकसद एडमिशन प्रक्रिया को तेज और आसान बनाना है। मौजूदा शेड्यूल में देरी की वजह से स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ता है। लेकिन, खास बात ये है कि एडमिशन प्रक्रिया 12वीं के रिजल्ट आने के बाद ही शुरू होगी, क्योंकि इसमें 12वीं के मार्क्स की वेटेज भी शामिल होती है।

Punjab University: दिसंबर-जनवरी में एंट्रेंस टेस्ट

पंजाब यूनिवर्सिटी ने नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। पीयू-सीईटी (यूजी) एग्जाम अब 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को होगा। ये कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यूनिवर्सिटी के कई अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए जरूरी है। इसके अलावा, पीयू बीए/बीकॉम एलएल.बी. (ऑनर्स) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स का एंट्रेंस टेस्ट 4 जनवरी 2026 (रविवार) को होने की संभावना है। वहीं, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म कोर्सेज के लिए पुथेट (PUTHAT) 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

पहले एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल से जून तक होते थे और रिजल्ट जुलाई में आते थे। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू होती थी, जिससे क्लासेस में भी देरी हो जाती थी। इस देरी का असर स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर पड़ता था। नए शेड्यूल के तहत, दिसंबर-जनवरी में एंट्रेंस टेस्ट होने से जून में 12वीं के रिजल्ट के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे 1 जुलाई से क्लासेस शुरू हो सकेंगी, जो पहले की तुलना में करीब 25 दिन पहले होगा।

क्यों जरूरी था ये बदलाव?

यूनिवर्सिटी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि चेयरपर्सन्स की मांग थी कि जब CLAT जैसे बड़े एंट्रेंस टेस्ट दिसंबर में हो सकते हैं, तो यूनिवर्सिटी के टेस्ट क्यों नहीं? पिछले दो साल से एडमिशन फैसिलिटेशन कमेटी इस बदलाव पर काम कर रही थी। उनका कहना है कि दिसंबर-जनवरी में स्टूडेंट्स प्री-बोर्ड की तैयारी कर रहे होते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई का मोमेंटम बना रहता है। इस समय एंट्रेंस टेस्ट देना उनके लिए फायदेमंद होगा। इसके बाद वे बोर्ड एग्जाम्स और जेईई-नीट जैसे टेस्ट की तैयारी भी आसानी से कर सकेंगे। साथ ही, इस समय यूनिवर्सिटी के टीचर्स भी फ्री होते हैं, जिससे एग्जाम करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admissions.puchd.ac.in चेक करते रहें। यहां फाइनल शेड्यूल, एप्लीकेशन फॉर्म, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और गाइडलाइंस की सारी जानकारी अपडेट होती रहेगी। इस बदलाव से स्टूडेंट्स को समय पर एडमिशन और क्लासेस शुरू होने का फायदा मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई का शेड्यूल और बेहतर होगा।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment