ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Railway News: रेलवे का फैसला, अमृतसर से सहरसा और पटना के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

On: November 19, 2025 6:42 PM
Follow Us:
Railway News: रेलवे का फैसला, अमृतसर से सहरसा और पटना के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें
Join WhatsApp Group

अंबाला (Railway News): रेलवे ने भीड़भाड़ को देखते हुए बिहार के लिए दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है जोकि अमृतसर से सहरसा और पटना जंक्शन के बीच चलेंगी।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांश शेखर उपाध्याय ने बताया कि दोनों रेल मार्गाें पर एक-एक दिवसीय विशेष ट्रेन चलाई जाएगी ताकि कंफर्म सीट की आस में सफर के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत मिल सके।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Railway News: अमृतसर-सहरसा

ट्रेन नंबर 04668 अमृतसर से 21 नवंबर को रात 8:10 बजे चलकर रात 12:15 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04667 सहरसा से 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे अंबाला कैंट और शाम पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी।

बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, राय बरेली, मां बेलाह देवी धाम, वाराणसी, ओनिहार जंक्शन, गाजीपुर, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बचवाड़ा, बरौनी, बेगुसराय, खगरिया व मानसी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

अमृतसर-पटना

ट्रेन नंबर 04670 अमृतसर से 20 नवंबर को राज 8:10 बजे रवाना होकर रात 12:30 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 10:40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04669 पटना से 22 नवंबर को देर रात 1 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 5:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, राय बरेली, मां बेलहा देवी धाम, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment