ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Railway special trains: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को लेकर रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें

On: नवम्बर 19, 2025 5:01 अपराह्न
Follow Us:
Railway special trains: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को लेकर रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें
Join WhatsApp Group

अंबाला (Railway special trains): श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व पर दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

इसमें पहली ट्रेन का संचालन दिल्ली से नंगलडैम तक किया जाएगा और दूसरी ट्रेन का संचालन पटना साहिब से आनंदपुर साहिब तक किया जाएगा।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल एनके झा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें पहली ट्रेन दिल्ली से नंगलडैम और दूसरी पटना साहिब से आनंदपुर साहिब के बीच चलेगी।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने समय सारिणी और ट्रेनों के बीच रास्ते के रेलवे स्टेशन पर होने वाले ठहराव को लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वो बिना किसी दिक्कत के ऐतिहासिक गुरु घरों के दर्शन कर सकें।

Railway special trains: दिल्ली-नंगलडैम

दिल्ली से नंगलडैम के बीच विशेष ट्रेन नंबर 04493 का संचालन 22 से 25 नवंबर तक किया जाएगा। दिल्ली से ट्रेन सुबह सात बजे रवाना होकर सुबह 10:50 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 2:45 बजे नंगलडैम पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04493 नंगलडैम से शाम 7:50 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे अंबाला कैंट और तड़के 3:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, सरहिंद, न्यू मोरिंडा व आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों पर होगा।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

पटना साहिब से आनंदपुर साहिब के बीच ट्रेन

रेलवे ने शहीदी पर्व को देखते हुए पटना साहिब से आनंदपुर साहिब के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है, हालांकि अभी ट्रेन का नंबर जारी किया जाना है। इस संबंध में रेलवे ने मंगलवार रात को आदेश जारी किए गए हैं।

इन आदेशों के तहत पटना साहिब से ट्रेन का संचालन 23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे होगा जोकि अगले दिन तड़के 3:30 बजे अंबाला कैंट और सुबह छह बजे आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 25 नवंबर को रात 9 बजे आनंदपुर साहिब से चलकर रात 11:15 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 9:45 बजे ट्रेन पटना साहिब पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव न्यू गुंटूर, वाराणसी, माधबपुर, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, हिंडन, सहारनपुर, अंबाला व सरहिंद रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment