ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

10 नवंबर से फिरोजपुर-दिल्ली Vande Bharat Express की नियमित सेवाएं शुरू, रेलवे ने जारी की समय-सारणी

On: November 7, 2025 5:58 PM
Follow Us:
10 नवंबर से फिरोजपुर-दिल्ली Vande Bharat Express की नियमित सेवाएं शुरू, रेलवे ने जारी की समय-सारणी
Join WhatsApp Group

अंबाला (Firozpur-Delhi Vande Bharat Express)। फिरोजपुर से नई दिल्ली के बीच शनिवार को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत की तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है। उद्धाटन अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित, सांसद वरूण चौधरी सहित अन्य गणमान्यों को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रण दिया गया है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर लगभग 12 बजे स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा ताकि वंदे भारत के स्टेशन पर पहुंचते ही हरी झंडी दिखाकर इसे गंतव्य स्टेशन के लिए रवाना किया जा सके। रेलवे ने वंदे भारत को नियमित तौर पर संचालित करने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। इसके तहत ट्रेन का संचालन 10 नवंबर से नियमित तौर पर होगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Vande Bharat Express: बुधवार को नहीं चलेगी वंदे भारत

फिरोजपर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 22462 और 61 का संचालन सप्ताह के छह दिन होगा, लेकिन बुधवार को दोनों दिशाओं में ट्रेन नहीं चलेगी। फिरोजपुर से ट्रेन 22462 सुबह 7:55 बजे रवाना होकर 8:23 बजे फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा जंक्शन, 10:26 बजे धूरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 22461 दिल्ली से शाम चार बजे रवाना होकर पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 धूरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:03 बजे फरीदकोट और 10:35 बजे फरीदकोट पहुंचेगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

साढे छह घंटे में पूरा करेगी सफर

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने कहा कि फिरोजपुर से दिल्ली के बीच 485.78 किमी का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी। वंदे भारत की रफ्तार इस रेल खंड पर 73 किमी प्रतिघंटा होगी। पंजाब में चार जगह तो हरियाणा में तीन रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत का ठहराव होगा। ट्रेन के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही ट्रेन के किराए की सूची भी सिस्टम पर अपलोड कर दी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment