ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल दाखिले के लिए कल अंतिम दिन, कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश प्रक्रिया जारी

On: नवम्बर 7, 2025 9:03 अपराह्न
Follow Us:
Sainik School Admission: सैनिक स्कूल दाखिले के लिए कल अंतिम दिन, कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश प्रक्रिया जारी
Join WhatsApp Group

करनाल (Sainik School Admission)। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए महज दो दिन का समय शेष रह गया है। नौ नवंबर को आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला मिलेगा। 18 जनवरी को एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली के रूप में होगी।

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में दाखिला फॉर्म भर लो

सामान्य व रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के आश्रित एवं ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थियों को 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आवेदक को 600 रुपये शुल्क देना होगा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के तहत देश में कुल 33 सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

दोनों कक्षाओं के लिए छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं। कक्षा छठी में 300 और नौवीं की प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। प्रवेश परीक्षा पेन पेपर मोड पर आधारित होगी, इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। कुंजपुरा स्कूल में कक्षा छठी के लिए 120 सीट और कक्षा नौवीं के लिए 20 (लड़के) अनुमानित रिक्त स्थान हैं जोकि कभी भी घटाए या बढ़ाये जा सकते हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

ये कर सकते हैं आवेदन

कक्षा छठी : प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 10 से 12 साल के बीच होना चाहिए। जन्म तिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होना व उम्मीदवारों का 5वीं पास होना जरूरी है।

कक्षा नौवीं : प्रवेश के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 13 से 15 साल के बीच होना चाहिए। जन्मतिथि एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होना जरूरी है।

यह है परीक्षा प्रारूप

कक्षा छठी : परीक्षा में 300 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। जोकि गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धि से संबंधित होंगे। इसकी समयावधि 150 मिनट होगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

कक्षा नौवीं : परीक्षा में 400 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जोकि गणित, अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन पर आधारित होंगे। इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।

सैनिक स्कूल प्रिंसिपल गुरबीर सिंह ने कहा कि सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में प्रवेश के लिए https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर नौ नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जिसका प्राथमिक लक्ष्य कैडेट्स को देश की सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment