ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Selfie With Daughter: सेल्फी विद डॉटर: हरियाणा के छोटे से गांव से शुरू हुआ अभियान, जो बना वैश्विक मुहिम

On: June 9, 2025 6:15 AM
Follow Us:
Selfie With Daughter: सेल्फी विद डॉटर: हरियाणा के छोटे से गांव से शुरू हुआ अभियान, जो बना वैश्विक मुहिम
Join WhatsApp Group

Selfie With Daughter: Selfie with Daughter: Campaign started from a small village in Haryana, which became a global campaign: हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव से शुरू हुई एक छोटी सी पहल आज दुनिया भर में बेटियों के सम्मान का प्रतीक बन चुकी है। 9 जून 2015 को शुरू हुआ सेल्फी विद डॉटर अभियान भारत का एकमात्र ऐसा अभियान है, जिसने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

इस अभियान ने न केवल बेटियों के प्रति समाज की सोच को बदला, बल्कि लिंग समानता और प्रेम को बढ़ावा देकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विश्व के मशहूर हस्तियों तक, इस मुहिम ने हर किसी को बेटियों के महत्व को समझाने में अहम भूमिका निभाई है।Selfie With Daughter

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

इस अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि उनकी बेटी नंदिनी के जन्म के मौके पर उन्होंने एक सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसने इस अनूठी पहल की नींव रखी। पिछले दस वर्षों में यह अभियान इतना लोकप्रिय हुआ कि 80 देशों से 7.67 लाख से अधिक सेल्फी ऑनलाइन म्यूजियम में अपलोड हो चुकी हैं।

इस साल अकेले 70,000 सेल्फी इस म्यूजियम का हिस्सा बनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आठ बार और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दो बार इस अभियान की तारीफ की है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इस मुहिम के बड़े समर्थक रहे।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

सेल्फी विद डॉटर अभियान को अंतरराष्ट्रीय संगठन ओईसीडी और भारत के आर्थिक सर्वेक्षण में बेटियों के प्रति प्रेम और लिंगानुपात सुधार के लिए एक प्रभावी पहल बताया गया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारों, जैसे शाहरुख खान, अजय देवगन, डेविड बेकहम और किम कार्दशियन, ने अपनी बेटियों के साथ सेल्फी साझा कर इस अभियान को और मजबूती दी।

नेपाल, कनाडा, जापान, और अमेरिका जैसे देशों में भी लोग इस मुहिम से जुड़कर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। यह अभियान न केवल बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता बदल रहा है, बल्कि विश्व स्तर पर लिंग समानता को बढ़ावा देने में भी योगदान दे रहा है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment