ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Special Train Haryana: आज से शुरू हुई 2 नई ट्रेनों की सेवा, जानिए पूरा शेड्यूल

On: August 11, 2025 5:57 AM
Follow Us:
Special Train Haryana: आज से शुरू हुई 2 नई ट्रेनों की सेवा, जानिए पूरा शेड्यूल
Join WhatsApp Group

Special Train Haryana: Service of 2 new trains started from today, know the complete schedule: रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो (Rakshabandhan special train) सेवाएं शुरू की हैं। यह ट्रेनें 10 अगस्त से सीमित समय के लिए चलाई जा रही हैं। जयपुर-रेवाड़ी और फुलेरा-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली ये ट्रेनें त्यौहारी भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी कि जयपुर से रेवाड़ी के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और शाम 3:55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 4:30 बजे रेवाड़ी से चलकर रात 7:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। (Jaipur Rewari train) दोनों दिशाओं में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर और खैरथल स्टेशनों पर रुकेगी।

फुलेरा-रेवाड़ी रूट पर भी विशेष सेवा Special Train Haryana

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

दूसरी (Phulera Rewari train) सेवा फुलेरा से रेवाड़ी के लिए 10 और 11 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 8:20 बजे रेवाड़ी से चलकर रात 1:05 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर होगा।

इस सेवा से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो रक्षाबंधन पर अपने परिवार से मिलने के लिए सफर कर रहे हैं। (Indian Railways festival train) की यह पहल यात्रियों के लिए समय और सुविधा दोनों के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी।

सीमित समय के लिए संचालन

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये दोनों (Rakshabandhan train schedule) सेवाएं सीमित समय के लिए चलाई जा रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले शेड्यूल की पुष्टि कर लें और टिकट की बुकिंग समय रहते कर लें। इस पहल से न केवल भीड़ कम होगी बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर भी मिलेगा।

त्यौहारी सीजन में रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment