ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

AI से बनाई फेक तस्वीरों का खौफ बढ़ा, छात्राओं को टारगेट कर ब्लैकमेलिंग का धंधा

On: November 29, 2025 8:02 PM
Follow Us:
AI से बनाई फेक तस्वीरों का खौफ बढ़ा, छात्राओं को टारगेट कर ब्लैकमेलिंग का धंधा
Join WhatsApp Group

AI Fake Photos Blackmail: करनाल में एआई का गलत इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर युवतियों और स्कूली छात्राओं पर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर डाली गई साधारण तस्वीरों से एआई तकनीक की मदद से अश्लील या आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर ब्लैकमेल करने के मामले हर महीने महिला थाने में पांच से छह तक पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि कई मामलों में आरोपी कोई अनजान व्यक्ति नहीं बल्कि पीड़िता का ही जानकार या दोस्त निकलता है।

जब दोस्त ने ही बना दी एआई से अश्लील तस्वीरें

15 साल की एक छात्रा को अचानक एक अनजान नंबर से मैसेज मिला। मैसेज के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें भी थीं, जिन्हें देखकर वह दहशत में आ गई। बाद में सामने आया कि उसकी इंस्टाग्राम फोटो को एआई से मॉर्फ किया गया था और उसे धमकाया जा रहा था।

डर और तनाव के कारण लड़की बीमार पड़ गई। घरवालों को बात बताने पर मामला महिला थाने पहुंचा। जांच में खुलासा हुआ कि यह हरकत छात्रा के ही एक दोस्त ने की थी, जो एआई टूल्स से तस्वीरें बदलकर उसे डराता था।

हरियाणा के यात्रियों के लिए राहत: टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ के रास्ते रोहतक पहुंचेगी नई इलेक्ट्रिक बस
हरियाणा के यात्रियों के लिए राहत: टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ के रास्ते रोहतक पहुंचेगी नई इलेक्ट्रिक बस

शादी के इनकार पर बनाया फेक वीडियो

17 साल की एक और लड़की तीन महीनों से ब्लैकमेलिंग झेल रही थी। जब दादा को इसकी जानकारी लगी, उन्होंने तुरंत महिला थाने में शिकाय दर्ज करवाई। आरोपी लड़का थाने पहुंचा तो उसने बताया कि वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद उसने एआई की मदद से लड़की के फेक वीडियो और तस्वीरें बनाकर परिवार वालों को दिखाने की धमकी दी और ब्लैकमेल शुरू कर दिया।

महिलाएं बन रहीं आसान शिकार

महिला थाना प्रभारी एसएचओ कन्नू प्रिया के अनुसार, स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाली युवतियां सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। जेमिनी, चैट जीपीटी, डीपफेक और एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसे एआई टूल्स के जरिए फर्जी वीडियो और मॉर्फ्ड फोटो तैयार कर ब्लैकमेल करने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

कई लड़कियां भरोसे में आकर अपनी निजी फोटो या वीडियो किसी मित्र या जानकार के साथ साझा कर देती हैं, और यही सामग्री बाद में ब्लैकमेलिंग का हथियार बन जाती है। अपराधी पैसे मांगते हैं, जबरन रिलेशन बनाने की कोशिश करते हैं और इंकार करने पर परिवार या सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हैं।

बल्लभगढ़-जवां रोड के गांवों के लिए बड़ी सौगात: दौलत कॉलोनी में बनकर तैयार हुई फोरलेन सड़क
बल्लभगढ़-जवां रोड के गांवों के लिए बड़ी सौगात: दौलत कॉलोनी में बनकर तैयार हुई फोरलेन सड़क

कैसे बचें एआई ब्लैकमेलिंग से

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें
अपनी तस्वीरें या वीडियो किसी भी एआई टूल पर अपलोड न करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट रखें और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

परेशानी हो तो तुरंत बताएं
अगर कोई आपको परेशान कर रहा है या धमका रहा है तो परिवार और पुलिस को तुरंत जानकारी दें।

मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल
अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड समय-समय पर बदलें और उसे मजबूत रखें।

हरियाणा कर्मचारी अपडेट: अब नहीं जाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने नियमितीकरण पॉलिसी को दी हरी झंडी
हरियाणा कर्मचारी अपडेट: अब नहीं जाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने नियमितीकरण पॉलिसी को दी हरी झंडी

कम दिखें, अधिक सुरक्षित रहें
ज़रूरत से ज्यादा सोशल मीडिया पर खुद को एक्सपोज करने से बचें, खासकर तब जब आपकी उम्र कम हो।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment