ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Traffic light timing: चंडीगढ़ की सड़कों पर 115 सेकेंड की रेड लाइट और ग्रीन लाइट सिर्फ 30 सेकेंड

On: June 2, 2025 1:44 PM
Follow Us:
Traffic light timing: चंडीगढ़ की सड़कों पर 115 सेकेंड की रेड लाइट और ग्रीन लाइट सिर्फ 30 सेकेंड
Join WhatsApp Group

Traffic light timing Problem of jam and challan on Chandigarh roads: चंडीगढ़ शहर की सड़कों पर एक ओर जहां रेड लाइट की लंबी टाइमिंग के कारण गर्मी वाहन चालकों के पसीने छूट रहे है। वहीं दूसरी ओर कई लाइट पाइंट्स पर लाइटों में टाइमर नहीं चलने के कारण गफलत पैदा हो रही है। इस गफलत में वाहन चालकों के भी धड़ाधड़ चालान कट रहे हैं। कई वाहन चालक टाइमर नहीं चलने को लेकर ट्रैफिक पुलिस के पास लिखित शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन इसका समाधान कुछ नहीं हो रहा है।

ट्रैफिक लाइट पॉइंट्स पर टाइमिंग और टाइमर का चक्कर

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

नतीजन वाहन चालकों के ऑनलाइन कैमरे के जरिए चालान कटने का भी सिलसिला यूं ही जारी है। अगर शहर में एंट्री करते एयरपोर्ट लाइट पाइंट की बात करें तो यहां रायपुरखुर्द की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए ग्रीन लाइट की टाइमिंग केवल 24 सेकेंड है जबकि रेड लाइट 120 सेकेंड है। इसी तरह से हल्लोमाजरा पाइंट पर भी गांव की ओर से निकलने वाले वाहनों के लिए भी ग्रीन लाइट की टाइमिंग 40 सेकेंड और रेड लाइट की 124 सेकेंड है।

Traffic light timing: बेवजह चालान कट रहे, जाम में फंस रहे

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

वहीं, मध्यमार्ग पर रेलवे लाइट पाइंट की बात करें तो यहां ग्रीन लाइट 120 सेकेंड होती है लेकिन रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ने के लिए टाइमिंग कभी 64 तो कभी 54 या फिर कई बार 44 सेकेंड पर शुरू होती है। ऐसे में यहां वाहनों की रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ने वाले वाहनों की कतारें काफी दूर तक लगने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

इसी तरह से अगर सेक्टर-25/38 लाइट पाइंट की बात करें तो यहां पर सेक्टर-25 की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रेड लाइट का समय करीब 138 सेकेंड और ग्रीन लाइट कभी 40 सेकेंड तो कभी 50 सेकेंड होती है। कुछ ऐसा ही हाल पीजीआई चौक का है जहां पर नयागांव की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रेड लाइट की वाहन चालकों में होती गफलत इसके अलावा शहर में अलग-अलग सड़कों पर कई लाइट पाइंटस पर लाइटें तो चल रही है लेकिन उनमें ग्रीन, रेड और येलो लाइट की टाइमिंग ही गायब होती है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

टाइमिंग नहीं होने के चलते वाहन चालक गफलत में होते है और वह आगे चल देते है। ऐसे में कई बार वाहन चालकों के इसी गफलत में ऑनलाइन तरीके से कैमरों के जरिए चालान कट जाते है। टाइमिंग 109 सेकेंड है जबकि ग्रीन की टाइमिंग महज 40 से 45 के बीच होती है। इसी तरह से साइड रेड लाइट की टाइमिंग 120 सेकेंड और मटका चौक से पीजीआई की ओर आने वाली ग्रीन लाइट 60 सेकेंड तक ही होती है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment