ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tsunami Alert: अमेरिका-जापान तक अलर्ट जारी, भारत को लेकर भी बड़ी अपडेट!

On: July 30, 2025 1:33 PM
Follow Us:
Tsunami Alert: अमेरिका-जापान तक अलर्ट जारी, भारत को लेकर भी बड़ी अपडेट!
Join WhatsApp Group

Tsunami Alert update news India: बुधवार तड़के भारतीय समय के अनुसार सुबह 4:54 बजे रूस के कामचटका क्षेत्र में धरती बुरी तरह कांप उठी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई, जो इसे दुनिया के इतिहास में छठा सबसे बड़ा भूकंप बनाता है।

इस खतरनाक झटके के बाद अब सुनामी का खतरा कई देशों पर मंडरा रहा है। अमेरिकी, जापानी, कनाडाई और अन्य तटीय देशों ने तुरंत सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है।

Tsunami Alert: किन देशों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है?

यूएस सुनामी वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक भूकंप का असर सीधे तौर पर प्रशांत महासागर के आसपास के देशों पर पड़ा है। जिन देशों ने अब तक सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं:

रूस (कामचटका और कुरील द्वीप)

जापान

अमेरिका (हवाई और अलास्का)

कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया)

इक्वाडोर (गैलापागोस द्वीप)

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड

प्रशांत द्वीप (गुआम, सोलोमन आइलैंड्स, नॉर्दन मरियाना)

चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया

इन देशों के तटीय क्षेत्रों में समुद्र की लहरें 1 फुट से लेकर 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं।

कहां कितनी ऊंची उठेंगी लहरें?

US Tsunami Warning Center की जानकारी के अनुसार:

3 मीटर से अधिक ऊंची लहरों का खतरा

रूस और इक्वाडोर जैसे देशों में भारी तबाही की आशंका जताई गई है।

1 से 3 मीटर ऊंची लहरें

GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं
GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं

जापान, हवाई, अमेरिकन समोआ, फ्रेंच पोलिनेशिया, चिली, पेरू, कोस्टा रिका, सोलोमन द्वीप और अन्य कई क्षेत्रों में मध्यम स्तर की सुनामी की चेतावनी दी गई है।

0.3 से 1 मीटर ऊंची लहरें

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, फिजी, निकारागुआ, कोलंबिया, पलाऊ, नाउरू, अंटार्कटिका, पनामा, ग्वाटेमाला, कुक आइलैंड्स जैसे देशों में हल्की लेकिन सतर्कता वाली चेतावनी जारी की गई है।

हवाई राज्य के लिए अलग से विशेष चेतावनी और गुआम के लिए एडवाइजरी भी जारी हुई है।

भारत में सुनामी का कोई खतरा नहीं

क्या भारत को भी कोई खतरा है? इस सवाल का जवाब INCOIS (Indian National Centre for Ocean Information Services) ने स्पष्ट रूप से दे दिया है।

एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप का प्रभाव सिर्फ प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों तक सीमित है। भारत या हिंद महासागर क्षेत्र को इससे कोई खतरा नहीं है।

रूस में आए इस विनाशकारी भूकंप के बाद कई देशों में खतरे की घंटी बज चुकी है। जहां एक ओर कई तटीय इलाकों में समुद्र में उफान आने की चेतावनी दी गई है।

वहीं भारत समेत हिंद महासागर के देशों को इस खतरे से राहत मिली है। हालांकि, प्रभावित देशों में लोग भय के साए में हैं और अलर्ट मोड पर हैं।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment