ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

UP weather today: 25 नवंबर को ठंड का बड़ा झटका! कोहरा घना, तापमान 10°C से नीचे

On: नवम्बर 25, 2025 10:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
UP weather today: 25 नवंबर को ठंड का बड़ा झटका! कोहरा घना, तापमान 10°C से नीचे
Join WhatsApp Group

UP weather today 25 November: उत्तर प्रदेश में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पछुआ हवाओं के असर से पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

सोमवार को मेरठ, बाराबंकी, इटावा और कानपुर नगर सबसे ठंडे शहर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह का कोहरा भी तेजी से घना होने लगा है।

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम? UP weather today

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
आने वाले दिनों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 30 नवंबर तक किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2°C तक की और गिरावट हो सकती है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

घने कोहरे ने कम की विजिबिलिटी

राज्य में कोई बड़ा वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रातें और सुबहें तेजी से ठंडी हो रही हैं।
पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। यहां विजिबिलिटी सुबह के समय 50 से 200 मीटर तक रह गई।
बरेली में लगातार दूसरे दिन सुबह की विजिबिलिटी शून्य दर्ज हुई, जबकि बाकी जिलों में कोहरा मध्यम से घना देखा गया।
मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।

शाहजहांपुर रहा सबसे गर्म

जहां कई जिले ठंड से कांप रहे हैं, वहीं सोमवार को शाहजहांपुर सबसे गर्म रहा।
यहां अधिकतम तापमान 29.5°C दर्ज किया गया।
इसके अलावा:

कानपुर — 28.8°C

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

प्रयागराज — 28.6°C

हमीरपुर — 28.2°C

वाराणसी — 28.1°C

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

उधर मेरठ, बाराबंकी, इटावा, कानपुर नगर और मुजफ्फरनगर उन जिलों में शामिल रहे जहां तापमान 10°C के अंदर रहा।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment