ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar leopard news: यमुनानगर के आहलूवाला में रात में दिखा तेंदुआ, लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दिया पहरा

On: नवम्बर 19, 2025 6:53 अपराह्न
Follow Us:
Yamunanagar leopard news: यमुनानगर के आहलूवाला में रात में दिखा तेंदुआ, लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दिया पहरा
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar leopard news:): जगाधरी के आहलूवाला के पास खेतों में मंगलवार शाम तेंदुआ दिखाई दिया। गांव के युवकों ने मोबाइल से तेंदुए के वीडियो बनाए और सूचना डायल-112 पर दी।

पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग की टीम बुलाई, पर रात में टीम के पहुंचने पर तेंदुआ नहीं दिखा, पर क्षेत्रवासियों की रात दहशत में कटी। करीब 400 मीटर दूरी पर बने घरों में लोगों ने जागकर रातभर लाठी-डंडे लेकर पहरा दिया।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

Yamunanagar leopard news: पिंजरा लगाया जाएगा

वन्य प्राणी विभाग इंस्पेक्टर लीलू राम ने कहा कि टीम सुबह चार बजे तक गांव के नजदीक डटी रही। इस दौरान तेंदुआ नहीं दिखा। वह शायद वापस जंगल एरिया में चला गया है। विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। यदि आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ दिखता है तो उसे पकड़ने के लिए वहां पर पिंजरा लगाया जाएगा।

गांव के मानिक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह दोस्तों के साथ आहलुवाला-जड़ोदा के साथ लगते खेतों में था। इस दौरान देखा कि झाड़ियों में कोई जानवर बैठा है। पहले लगा कि कोई कुत्ता होगा, पर फोन की टॉर्च जलाकर देखा तो वहां तेंदुआ बैठा था।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

तेंदुए को देख वह व दोस्त भागकर कार में बैठ गए। कार में बैठे हुए मोबाइल से तेंदुए के वीडियो बनाए। इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां तेंदुआ था, वहां लोगों के खेत हैं और 400 मीटर दूर लोगों के घर हैं।

इस कारण सुबह खेत में आने वाले किसानों सहित घरों के लोगों में दहशत बन गई। इस कारण पूरी रात जागकर व हाथों में लाठी-डंडे लेकर लोगों ने पहरा दिया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment