Zirakpur news the accident happened late at night when a car coming from Shimla collided with a divider on the railway overbridge: जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात शिमला से आ रही कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई है और कार चालक को चोट ज्यादा आने के चलते अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
Zirakpur news: घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया
दूसरी ओर, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एस.एस.एस. टीम ने रैस्क्यू आपरेशन चलाकर हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने हाईवे की मुख्य सड़क के बीचोंबीच पलटी कार को टोह मशीन से हटाकर साइड करते हुए आवाजाही सुचारू की। एस.एस.एफ. के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब पौने 4 बजे लुधियाना नंबर की कार फतेह चला रहा था, जिसके साथ आकाशदीप सिंह, अमन और हैप्पी सवार थे।
पंचकूला का सैक्टर-20 क्रॉस करने के बाद स्विफ्ट कार जैसे ही जीरकपुर में दाखिल होने के बाद रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ी तो सिटी कोर्ट के पास कार का संतुलन बिगड़ गया, जो सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर ऊपर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई। दूसरी ओर, कार में कुल चार लोग सवार थे, जिसके चालक फतेह को छोड़ बाकियों को मामूली चोटें आई।
इसके चलते फतेह को इलाज के लिए चंडीगढ़ के सैक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया और हाईवे की सड़क के बीचोंबीच पड़ी गाडी को विभाग के अधिकारियों ने टोह मशीन की मदद से हटाकर साइड किया। इसके बाद आवाजाही सुचारू हुई।












