ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Zirakpur news: वीआईपी रोड पर अवैध पीजी निर्माण का जिन्न एक बार फिर निकला बाहर

On: मई 21, 2025 11:35 अपराह्न
Follow Us:
Zirakpur news: वीआईपी रोड पर अवैध पीजी निर्माण का जिन्न एक बार फिर निकला बाहर
Join WhatsApp Group

Zirakpur news the genie of illegal PG construction on VIP road has come out once again: वीआईपी रोड पर अवैध पीजी निर्मताओं द्वारा फिर से हलचल शुरू कर दी गई है। सील लगे पीजीओं की सील तोड़कर अंदर लेबर लगाकर काम किया जा रहा है। इस बात को लेकर लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं के यदि सील का कोई मतलब ही नहीं तो फिर सील लगाने का क्या फायदा, क्यों सील लगाने के नाम पर सरकारी पैसे की बर्बादी की जा रही है।

हैरानी की बात तो यह है जो अधिकारी इन अवैध बिल्डिंगों को सील करते हैं वही अधिकारी बिल्डिंग का काम पूरा करने का रास्ता भी दिखा रहे है। जिस के पुख्ता सबूत होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है। यां फिर युं कहें के सब गोलमाल है। बता दें के चार महीने पहले नगर परिषद अधिकारियों ने छह पीजी सील किए थे और उनकी सील तोड़ने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीसी मोहाली को पत्र लिखें थे और उनको दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुके हैं।

लेकिन अभी तक वह पत्र कागजों में घूम रहे हैं। उस से भी हैरान करने वाली बात यह है के जो छह पीजी सील किए गए है उनके पास तीन अलग अलग पीजी ओर बना दिए गए हैं। जोकि नियमों के उलट चार से पांच मंजिला नए पीजी बना दिए गए हैं। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत भी की जा रही है। लेकिन अधिकारी ना जाने क्यों इन पीजीयों पर इतने मेहरबान है के उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं की जा रही है। लोगों की मांग है के इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

Zirakpur news: पहले भी बने हुए हैं अवैध पीजी

वीआईपी रोड पर स्थित वीआईपी एंकेलव 1 में इतने ज्यादा पीजी बने हुए हैं की वहां कोई आम परिवार रहना ही पसंद नहीं करता है। यहां पूरी लाइन में दर्जनों पीजी है जिनका ढाई मंजिला कोठी का नक्शा पास है लेकिन यहां कोठी की जगह चार से पांच मंजिला पीजी बना दिए गए हैं। यहां दो पीजी सील किए गए थे जिनमें अभी भी काम चल रहा है और दो नए पीजी भी तैयार किए जा रहे है।

वहीं वीआईपी रोड़ से सिंहपुरा जाने वाली सड़क पर चार पीजी सील किए थे जिनकी सील तोड़कर वहां भी काम किया जा रहा है और इसके इलावा नियमों की परवाह किए बिना तीन नए पीजी बनाए जा रहे है। बता दें के यहां कई वर्ष पहले एक चार मंजिला पीजी बना हुआ है जिसमें 90 कमरे हैं और उस पीजी से करीब पांच लाख रूपये किराए के तौर पर महीने पीजी मालिक द्वारा वसूल किए जा रहे हैं।

जिसे देखते हुए वीआईपी रोड़ पर पीजी बनाने की होड़ मच गई है और अवैध रूप से कोठीयों के नक्शे पर कई अवैध पीजी यहां बना दिए गए है। हैरानी की बात है अभी तक नगर परिषद द्वारा कई चिठ्ठीयां पुलिस को पर्चा दर्ज करने के लिए लिखी गई है। लेकिन कार्रवाई अभी तक एक के खिलाफ भी नहीं हुई है।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

एक तरफ तो नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस विभाग को निरंतर सरकारी सील तोड़कर अवैध पीजी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखें है परंतु दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के अधिकारीयों ने इन चिट्ठियों के मिलने से इनकार किया है। क्या यह चिठ्ठियां पुलिस विभाग तक पहुंची यां नहीं यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है?

कोट्स

ईमारतों की सरकारी सील तोड़ने की जानकारी हमें आप द्वारा प्राप्त हो गई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और कानून के हिसाब से बनती कार्रवाई की जाएगी। – कोमल मित्तल डिप्टी कमिश्नर मोहाली

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment