IPL 2025 Opening Ceremony: शाहरुख, सलमान से लेकर प्रियंका तक, ये सितारे करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

IPL 2025 Opening Ceremony mein kon se celebrity aayenge: क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025), साल 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार है। फैंस इस 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और इस बार का जलवा कुछ खास होने वाला है। खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को आमंत्रित किया गया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) तक, कई बड़े नाम इस ग्रैंड इवेंट में अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। फैंस भी अपने चहेते सितारों के डांस और परफॉर्मेंस को देखने के लिए उत्साहित हैं।
IPL 2025 Opening Ceremony में कौन से बॉलीवुड सितारे आएंगे?
यह शानदार समारोह 22 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। आईपीएल का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होगा, जो कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी टॉस से पहले शुरू होगी, जिससे दर्शकों को क्रिकेट और मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। इस बार का सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें बॉलीवुड का तड़का क्रिकेट के रोमांच को दोगुना करेगा।
कौन-कौन से सितारे बिखेरेंगे जलवा?
सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान इस मेगा इवेंट में चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं। वहीं, सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के प्रमोशन के साथ स्टेज पर धमाल मचाते दिख सकते हैं। इनके अलावा, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर, संजय दत्त, अनन्या पांडे, तृप्ति डिमरी, उर्वशी रौतेला, माधुरी दीक्षित, पूजा हेगड़े, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जैसे सितारे भी परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
ये लिस्ट इतनी शानदार है कि फैंस अभी से इस इवेंट का इंतजार करने लगे हैं। आईपीएल हमेशा से क्रिकेट और ग्लैमर का अनोखा संगम रहा है, और 2025 का यह सीजन भी उस परंपरा को बरकरार रखेगा। अगर आप भी क्रिकेट और बॉलीवुड के दीवाने हैं, तो 22 मार्च को अपने टीवी स्क्रीन से नजरें न हटाएं।
IPL 2025 : क्या कोलकाता में आईपीएल 2025 का शेड्यूल बदलने वाला है?
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।