1. Home
  2. Crime

Madhya Pradesh: पत्नी को पुल से नीचे फेंका फिर पत्थरों से हत्या कर लिया जेल पहुंचाने का बदला

Madhya Pradesh: पत्नी को पुल से नीचे फेंका फिर पत्थरों से हत्या कर लिया जेल पहुंचाने का बदला

Crime News: पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया था। मामले में पति को जेल हुई थी। खुद को जेल भेजे जाने का बदला लेने के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पहले तो उसे 50 फिट ऊंचे पुल से नीचे फेंका, उसके बाद पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी।

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने पत्नी की इतनी क्रूरता से हत्या कर दी कि सुनकर हर किसी से रोंगटे खड़े जो जाएंगे। वारदात राज्य के के नरसिंहपुर जिले में  करेली थाना अंतर्गत एक इलाके की है।

हत्या के बाद आरोपी पति ने बताया कि पत्नी की हादसे में मौत हो गई है। सख्ती से पूछताछ के बीच पुलिस को आरोपी पर शक हुआ और इस दौरान उसने सारा सच बता दिया। 

ये भी पढ़ें: जल्द ही वापसी करने वाला है BGMI, इस दिन से होगा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

ससुराल वाले व पत्नी ने दर्ज कराया था दहेज का केस

आरोपी शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि उसने खुद ही अपनी पत्नी दीपा बर्मन का मर्डर किया  है। दीपा बर्मन की उम्र 27 वर्ष थी। शैलेंद्र ने बताया कि उसके मुताबिक ससुराल वाले व पत्नी ने उसके ऊपर दहेज का मामला दर्ज करवाया था। उसने कहा, इस केस में मुझे जेल जाना पड़ा था और इसी का बदला लेने के लिए मैंने पत्नी की हत्या की।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा एंड कंपनी के पास लगातार दूसरा डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने का मौका, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में जाने के लिए करना होगा इन्तजार

बाइक रोक चंद मिनट में शैलेंद्र ने दीपा को पुल से नीचे फेंका 

वारदात पांच जनवरी की है। शैलेंद्र ने दीपा बर्मन को होटल में खाना खिलाने ले गया था। खाना खाकर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान  राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बने रेलवे ब्रिज पर बाइक रोककर शैलेंद्र ने पत्नी दीपा को नीचे उतारा। दीपा जब तक कुछ समझ पाती, पति ने इससे पहले ही उसे पुल से नीचे फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: चेतन शर्मा एक बार फिर बने चयन समिति के अध्यक्ष, हरविंदर सिंह की हुई चयनकर्ता के पद से छुट्टी

दर्द से कराहती जिंदा बची पत्नी पर पत्थर से किए वार  

शैलेंद्र ने पुल से फेंकने के बाद देखा कि 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी दीपा जिंदा है तो वह पुल से नीचे उतरा और उसने दर्द से कराहती दीपा को पत्थर से कुचल कर मार डाला। इसके बाद शैलेेंद्र ने पुलिस से संपर्क  कर कहा कि उसकी पत्नी की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई है।

सूचना के बाद करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा घटनास्थल पहुंचे। पुलिस तुरंत समझ गई कि यह हादसा नहीं हत्या है। अधिकारियों ने उसी समय शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों को वारदात की जानकारी दी गई। साथ ही शव को पुल के नीचे से उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

ये भी पढ़ें: गजब हो गया; बिना इंटरनेट के होगी WhatsApp पर चैटिंग, जानें इस फीचर के बारे में?

शादी के कुछ समय बाद दीपा ने दर्ज कराया था केस

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, करेली के सुभाष वार्ड निवासी शैलेंद्र शर्मा पिता विष्णु शर्मा की 2017 में जबलपुर की दीपा बर्मन से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दीपा ने पति पर दहेज का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में शैलेंद्र को जेल भी जाना पड़ा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि उसी का बदला लेने के लिए उसने पत्नी की हत्या की। पुलिस का कहना है कि दीपा दो माह पहले ही मायके से लौटकर ससुराल में रहने लगी थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण ही दीपा की हत्या की गई। 

ये भी पढ़ें: धड़ल्ले से बिक रही ये दमदार 7 सीटर कार, Tata-Mahindra को किया पीछे

दहेज मांगते और मारपीट करते थे: दीपा के माता-पिता

दीपा के पिता अशोक कुमार बर्मन व मां उमा बर्मन के अनुसार शैलेंद्र शादी के बाद से ही दीपा पर अत्याचार करने लगा था। वह और दीपा की सास दीपा से दहेज मांगते  थे और मारपीट करते थे। कई बार दीपा को इन लोगों ने खाना तक नहीं दिया।

मां ने रोते हुए कहा, दहेज केस दर्ज करवाने के बाद जब दामाद जेल चला गया  तो उसने माफी मांगी थी। शैलेंद्र ने कहा था कि अब से कुछ भी नहीं करुंगा। उसकी बातों का भरोसा कर हम दो माह पहले ही बेटी को ससुराल छोड़कर गए थे।

ये भी पढ़ें: फिटनेस पर ध्यान देने के लिए बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट किया अनिवार्य, टीम में वापसी के लिए चोटिल खिलाड़ियों को देना होगा DEXA टेस्ट

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub