ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jind Firing Incident: जींद में रात के अंधेरे में खौफनाक वारदात! सोते हुए परिवार पर फायरिंग, 2 बहनें गंभीर

On: August 18, 2025 11:22 AM
Follow Us:
Jind Firing Incident: जींद में रात के अंधेरे में खौफनाक वारदात! सोते हुए परिवार पर फायरिंग, 2 बहनें गंभीर
Join WhatsApp Group

Jind Firing Incident: Horrific incident in the dark of night in Jind! Firing on sleeping family, 2 sisters critical: जींद | हरियाणा के जींद जिले के सफीदों शहर में रविवार देर रात करीब 1 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया। अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर सो रहे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

इस हमले में 13 साल की तरन्नुम को सीने में और 10 साल की जसमीन को हाथ में गोली लगी। दोनों बहनों की हालत गंभीर है और उन्हें रोहतक PGI में भर्ती किया गया है।

घर में सो रहे परिवार पर हमला Jind Firing Incident

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

सफीदों थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आदर्श कॉलोनी वार्ड-14 के नूरहसन ने बताया कि वह अपने बेटे नौशाद और परिवार के साथ रहते हैं। नौशाद की तीन बेटियां—तरन्नुम, जीमा, जसमीन और बेटा सुबान हैं। घटना की रात परिवार खाना खाकर सो रहा था।

बेटियां कमरे में कंबल बिछाकर, दरवाजा खुला रखकर सो रही थीं। रात 1 बजे नूरहसन को गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो तरन्नुम और जसमीन खून से लथपथ थीं। हमलावरों ने घर के मुख्य द्वार के प्लास्टिक फ्रेम को तोड़कर पिस्तौल से गोलियां चलाईं।

पुराने विवाद से जुड़ा हमला

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

नूरहसन ने बताया कि यह हमला उनके बेटे नौशाद के पुराने झगड़े से जुड़ा है। कुछ दिन पहले नौशाद का सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय (सिंघाना निवासी), बीरू और सतीश उर्फ मोनू (आदर्श कॉलोनी) के साथ विवाद हुआ था।

इस झगड़े में आरोपियों ने नौशाद के हाथ-पैर तोड़ दिए थे, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद भी आरोपी नौशाद को जान से मारने और 3 लाख रुपये की उगाही की धमकी दे रहे थे। नूरहसन का दावा है कि उनकी पोतियों पर हमला सोनू के इशारे पर हुआ।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment