Delhi Crime: दिल्ली में तीन वर्षीय मासूम से विवाहित युवकों ने किया गैंगरेप

Delhi: फतेहपुरी बेरी में मासूम के साथ गैंगरेप हुआ है। दो युवकों ने बच्ची के साथ जंगल में गैंगरेप किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं और यहां पर भूमी ग्रीन कंपनी में काम करते हैं।
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में दरिंदों की हैवानियत की एक और वारदात सामने आई है। दो लोगों ने मिलकर तीन साल की मासूम का गैंगरेप किया है। वारदात फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र की है। दरअसल बेटी घर से गायब थी और जब उसकी मां व अन्य लोगों ने तलाश की तो पास के जंगल में बेटी लहुलहान हालत में मिली। मासूम को एम्स में भर्ती करवाया गया है।
शादीशुदा हैं आरोपी, शुक्रवार से लापता थी बेटी
महिला यानी बेटी मां अपने पति के साथ फतेहपुर बेरी थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जल्द एक्शन लेते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह से उसकी बेटी लापता था। बहुत ढूंढने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
पड़ोसन ने बेटी के जंगल में होने की जानकारी दी
महिला के पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि बेटी जंगल में मौजूद है और रो रही है। साथ ही उसने यह भी कहा कि दो युवकों को भी उसने जंगल में देखा था। मां के मुताबिक, जब वह जंगल पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी के लहूलुहान हालत में है। फिर महिला पति व बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मासूम का एम्स में मेडिकल कराया गया फिर एम्स में भर्ती कराया।
मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
फतेहपुरी बेरी थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपी युवक मध्य प्रदेश के सीधी जिले के नारो गांव के रहने वाले हैं।
एक 27 साल के रामनिवास और सीधी के जिले के ही गिदवार गांव का है और दूसरा 22 वर्षीय शक्तिमान है। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपी शादीशुदा है और यहां कचरा रिसाइकिल करने वाली कंपनी भूमी ग्रीन में काम करते हैं।
हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।