Hema Malini emotional post Dharmendra death: धर्मेंद्र की मौत के बाद हेमा मालिनी ने पहला इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे, फैंस बोले आपका इश्क कम ही होता है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद देओल परिवार मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रहा लेकिन हीमैन की मृत्यु के चार दिन बाद हेमा मालिनी ने पहली बार अपना दर्द फैंस के साथ बांटा।
हेमा मालिनी ने एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए सिर्फ पति नहीं बल्कि दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक भी थे जो कभी उनका साथ नहीं छोड़ते थे। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपने खास पलों की तस्वीरें भी शेयर कीं और कहा कि आगे की जिंदगी इन्हीं यादों पर टिकी रहेगी।
हेमा मालिनी का सोशल मीडिया पोस्ट
हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, धरम जी मेरी जिंदगी में कई रोल निभाते थे। वो मेरे लिए प्यार करने वाले पति थे मेरी बेटियों के अच्छे पिता थे दार्शनिक थे मार्गदर्शक थे कवि थे और मेरी जिंदगी के वो इंसान थे जिनके पास मैं कभी भी जा सकती थी। असल में वो मेरे लिए सब कुछ थे।
वो मेरे साथ हमेशा खड़े रहे चाहे वक्त अच्छा रहा हो या बुरा। वो जिंदादिल इंसान थे जो हर किसी से खुलकर मिलते थे। पब्लिक फिगर होने के साथ वो कमाल के टैलेंट थे और उनकी ईमानदारी गजब की थी। उन्होंने फिल्मों में जो मुकाम हासिल किया वो हमेशा याद रहेगा।
उनकी यही खासियतें उन्हें लीजेंड बनाती थीं। उनके जाने से मेरी जिंदगी में एक खालीपन आ गया है जो कभी नहीं भरेगा। मैंने धरम जी के साथ कई खास पल बिताए थे जिनके सहारे अब मेरी जिंदगी गुजरेगी।
View this post on Instagram
फैंस की प्रतिक्रिया और प्रेयर मीट
हेमा मालिनी ने जिस तरह अपना दर्द शेयर किया उसे देखकर फैंस का दिल भी पसीज गया। फैंस लगातार उनके पोस्ट के नीचे कमेंट्स कर रहे हैं कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। धरम जी के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनके लिए परिवार जैसे हैं। धर्मेंद्र के परिवार ने उनके लिए एक खास प्रेयर मीट का आयोजन किया है जिसमें सभी उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करेंगे।













