ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

MDU में बड़ा फैसला! 195 पीएचडी शोध को मंजूरी, इंटर्नशिप और नई परीक्षा योजना शुरू!

On: September 4, 2025 1:00 PM
Follow Us:
MDU में बड़ा फैसला! 195 पीएचडी शोध को मंजूरी, इंटर्नशिप और नई परीक्षा योजना शुरू!
Join WhatsApp Group

MDU academic council, रोहतक न्यूज : दयानंद विश्वविद्यालय की 204वीं एकेडमिक काउंसिल (शैक्षणिक परिषद) बैठक में कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जो न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक दिशा को नए आयाम देंगे। बैठक में 195 पीएचडी शोधार्थियों के पंजीकरण को मंजूरी दी गई। विभिन्न विभागों में ये शोधार्थी विविध विषयों पर काम करेंगे। इससे विश्वविद्यालय के शोध कार्यों में नई ऊर्जा आएगी और शैक्षणिक योगदान को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कई संकायों और कार्यक्रमों में लागू करने का निर्णय लिया गया। इसमें स्नातक और वीसी प्रो. राजबीर सिंह व अन्य।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नई परीक्षा योजनाओं को मंजूरी दी गई। साथ ही इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय तथा दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों में भी नई प्रणाली लागू होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में शैक्षणिक सहयोग और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए छह समझौता ज्ञापनों पर सहमति बनी।

इनमें रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ नवाचार और उद्यमिता, सीएसआर बॉक्स फाउंडेशन के साथ रोजगारोन्मुख कौशल, नास्कॉम / आईटी आईटीईएस सेक्टर स्किल्स काउंसिल के साथ उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण, क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब के साथ होटल पर्यटन प्रबंधन, और भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप एवं ट्रेनिंग बोर्ड के साथ सहयोग शामिल हैं।

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि इन फैसलों से विश्वविद्यालय एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ेगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को मजबूत करेगा। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक और रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कांत समेत विवि के अधिकारी मौजूद रहे।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

बैठक में ये भी फैसले लिए गए

» रिसर्च चेयर के शैक्षणिक, शोध कार्य और सुदृढ़ करने का निर्णय।

» सरकार की केजी टू पीजी योजना के तहत कैंपस स्कूल के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में 2 अतिरिक्त सीटें।

» विवि अनुसंधान छात्रवृत्ति में नए नियम लागू।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

» गणितीय और कम्प्यूटेशनल विज्ञान संकाय की स्थापना।

» पाठ्यक्रम एवं डिजाइन विकास केंद्र की सिफारिश पर रचनात्मक मूल्यांकन प्रणाली को मंजूरी।

» कॉलेज शिक्षकों के पदोन्नति पर साल में दो बार विचार होगा।

» डीलिट, डी एससी, पोस्ट डॉक्टोरल फेलो, शिक्षक फेलो व सहयोगियों की सैद्धांतिक मंजूरी।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र की स्थापना पर सहमति दी

स्नातक के लिए इंटर्नशिप को व्यवस्थित करने हेतु एमडीयू आर इंटर्नशिप विनियम 2025 को मंजूरी दी गई। यह विनियम यूजीसी ढांचे पर आधारित होगा और छात्रों को अनुसंधान आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेगा। बैठक में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र की स्थापना पर सहमति दी गई। केंद्र का उद्देश्य विषयों में ज्ञान परंपरा से जुड़े पाठ्यक्रमों का विकास व निगरानी करना होगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment