ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कैथल में खाली प्लॉट बने कचरे का अड्डा, नप ने दी सख्त चेतावनी, सफाई नहीं तो जुर्माना!

On: सितम्बर 6, 2025 3:20 अपराह्न
Follow Us:
Empty plots in Kaithal have become garbage dumps, Nagar Palika issues strict warning: If not cleaned, fined: कैथल में खाली प्लॉट बने कचरे का अड्डा, नप ने दी सख्त चेतावनी: सफाई नहीं तो जुर्माना
Join WhatsApp Group

कैथल। शहरी निकाय विभाग जिलेभर में उन प्लॉट मालिकों के खिलाफ एक्शन लेगी, जिनके प्लाट में कचरा फैला हुआ है। पहले नगर परिषद एक नोटिस जारी करेगी और प्लॉट मालिक को सात दिन का समय देगी। उसके बाद भी अगर प्लॉट में सफाई नहीं हुई तो नगर परिषद अपने स्तर पर प्लॉट की सफाई करवाएगी, जिसका पूरा खर्च प्लॉट मालिक से वसूला जाएगा। इसके साथ ही पांच हजार रुपए तक जुर्माना भी किया जा सकता है।

शहर में कचरे का ढेर

वहीं प्लॉट मालिक को अपने खाली प्लॉट की चारदीवारी भी करवानी होगी, ताकि सफाई के बाद वहां पर आसपास के लोग कचरा न फेंकें। ये पूरी कार्रवाई हरियाणा शहर स्वच्छ अभियान के तहत की जा रही है। क्योंकि इन खाली प्लॉटों में सालों से कचरा भरा हुआ है। लोग अपनी सुविधा अनुसार यहां पर कचरा फेंक कर अपना काम पूरा कर लेते हैं, जबकि पूरे शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए वाहन पहुंच रहे हैं। लेकिन लोग उसके बाद भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था बेहाल है।

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

यहां खाली प्लॉटों में भरा हुआ है कचरा

शहर के अलग-अलग इलाकों में पुराने प्लॉट में कचरा, मलबा और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। एसबीआई रोड पर शिव मंदिर के पास तीन से चार खाली प्लॉट हैं। ये सभी कचरे से भरे हुए हैं। गर्वनमेंट कन्या स्कूल खरादिया मोहल्ले में एक बड़ा प्लॉट खाली है। यहां पर मलबा, कचरा भरा हुआ है।

काठमंडी के पास ही एक खाली प्लॉट है, जहां लोग गंदगी फैला रहे हैं। कुरुक्षेत्र रोड, नगर खेड़ा की बैक साइड, माता गेट, सीवन गेट सहित अन्य अन्य हिस्सों में खाली प्लॉट हैं, जहां गंदगी फैली हुई है।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

खाली प्लॉट की सफाई की जिम्मेदारी मालिक की होती है। शहरवासियों को चाहिए कि जब उनकी गली में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ी आती है, उसमें ही कचरा डालें। वो भी गीला-सूखा अलग करके डालना चाहिए। नप ऐसे प्लॉट मालिकों को नोटिस भी जारी कर उन पर जुर्माना लगा सकता है।

कैथल के नप सीएसआई सुंदर सिंह ने बताया की उनकी शहरवासियों से अपील है कि खाली प्लॉटों में कचरा न डालें। नप ऐसे प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी करेगी, ताकि वहां सफाई हो सके। शहरवासी कचरा लेने आने वाले वाहनों में ही कचरा डालें, ताकि शहर में सफाई बनी रहे। अगर सफाई नहीं हुई तो मालिक पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment