EPFO UAN Aadhaar Face Authentication: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जो लाखों कर्मचारियों पर असर डालेगा। EPFO ने अब UAN (Universal Account Number) को जनरेट और एक्टिवेट करने के लिए नया नियम लागू कर दिया है।
यह नया नियम 7 अगस्त से लागू होगा, जिसके तहत अब UAN जनरेट करने के लिए Aadhaar आधारित फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा और इसके लिए UMANG App का इस्तेमाल जरूरी होगा।
EPFO: अब खुद से मोबाइल पर बनेगा UAN
EPFO के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब कोई भी कर्मचारी खुद से मोबाइल पर UAN बना और एक्टिवेट कर सकता है। इसके लिए उसे बस UMANG App डाउनलोड करना होगा। नियमों में हुए इस बदलाव की जानकारी EPFO ने 30 जुलाई को एक सर्कुलर के जरिए दी थी।
अब हर नया UAN, आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और फेस स्कैन के माध्यम से ही जनरेट किया जाएगा।
इंटरनेशनल कर्मचारियों को मिली राहत
हालांकि कुछ चुनिंदा मामलों में, जैसे अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए, अभी भी एंप्लॉयर को पुराने तरीके से UAN जनरेट करने की छूट दी गई है। लेकिन अधिकांश नए यूजर्स को अब आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ही UAN जनरेट करना होगा।
UAN जनरेट और एक्टिवेट करने की पूरी प्रक्रिया
UMANG ऐप इंस्टॉल करें और खोलें
सबसे पहले UMANG ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इसके बाद ऐप खोलें।
UAN Allotment and Activation चुनें
यहां पर आपको “UAN Allotment and Activation” का विकल्प मिलेगा। इसके जरिए पुराने UAN को भी एक्टिवेट किया जा सकता है।
आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें
इसके बाद अपना आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर डालें। आपके नंबर पर OTP आएगा, जिसे भरकर वेरीफाई करें।
Face Authentication करें
अब UMANG App पर आपको अपने चेहरे को स्कैन करना होगा। यदि आपका UAN पहले से नहीं बना है, तो नया UAN जनरेट हो जाएगा और आपको SMS भी मिल जाएगा।
पहले से बने UAN को ऐसे करें एक्टिवेट
यदि आपके पास पहले से UAN है, तो आप इसे भी एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए:
UMANG ऐप में “UAN Activation” ऑप्शन पर जाएं
अपना UAN नंबर और मोबाइल नंबर डालें
OTP से वेरिफाई करें
Face RD ऐप से फेस स्कैन करें
अगर सब सही हुआ, तो आपके मोबाइल पर एक टेम्परेरी पासवर्ड और SMS आएगा
फिर आप UAN में लॉगिन कर पासवर्ड बदल सकते हैं
डाउनलोड कर सकेंगे डिजिटल कॉपी
UAN जनरेट या एक्टिवेट होने के बाद, आप इसकी डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे बाद में आप अपने एंप्लॉयर के साथ शेयर कर सकेंगे। इससे EPFO से जुड़ने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।












