ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram Water Supply: मई से शुरू होगी चंदू-बुढेड़ा की नई यूनिट, मिलेगा 100 MLD अतिरिक्त जल

On: February 15, 2026 6:05 PM
Follow Us:
Gurugram Water Supply: मई से शुरू होगी चंदू-बुढेड़ा की नई यूनिट, मिलेगा 100 MLD अतिरिक्त जल
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम, Gurugram Water Supply GMDA: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम और दिल्ली से सटे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मई महीने से चंदू-बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) की 5वीं यूनिट शुरू करने की घोषणा की है।

इस नई यूनिट के ऑपरेशनल होने से गुरुग्राम शहर को अतिरिक्त पानी की सप्लाई मिलेगी, जिससे आगामी भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। विभाग ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए चंदू बुढेड़ा और बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में और नई यूनिटें स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

100 एमएलडी बढ़ेगी क्षमता, नए सेक्टरों को राहत

जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नई यूनिट के चालू होने से गुरुग्राम की जलापूर्ति क्षमता में लगभग 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) की बढ़ोतरी होगी। चंदू-बुढेड़ा की इस पांचवीं यूनिट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसका सबसे अधिक लाभ बादशाहपुर और द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित हो रहे नए सेक्टरों और ऊंची इमारतों (High-rise buildings) को मिलेगा, जहां अक्सर गर्मियों में पानी का दबाव कम हो जाता है।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यूनिट का ट्रायल पूरा कर मई में इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। याद दिला दें कि इससे पहले मई 2025 में भी जीएमडीए ने चंदू प्लांट में 100 एमएलडी की एक यूनिट शुरू की थी, जिससे पिछले साल लोगों को काफी राहत मिली थी।

शहरी विस्तार के साथ बढ़ रही मांग

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता (XEN) अभिनव शर्मा ने बताया कि साइबर सिटी में बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरी विस्तार के चलते पानी की मांग हर साल बढ़ रही है।

वर्तमान में सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा चंदू-बुढेड़ा प्लांट से ही आता है, जो हरियाणा के इस प्रमुख औद्योगिक और रिहायशी हब की प्यास बुझाता है। अधिकारियों का कहना है कि मई आने से पहले सभी तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए जाएंगे ताकि गर्मी के पीक सीजन में निवासियों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

SAFAL Scheme: हरियाणा के 1000 युवाओं को सरकार कराएगी एआई कोर्स, 75% फीस माफ

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment