ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा में पहली से 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी, मार्च में होंगे पेपर और अप्रैल में मिलेगा दूसरा मौका

On: जनवरी 19, 2026 6:19 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा में पहली से 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी, मार्च में होंगे पेपर और अप्रैल में मिलेगा दूसरा मौका
Join WhatsApp Group

भिवानी. हरियाणा के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने घंटी बजा दी है। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 से 26 के लिए कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मार्च के महीने में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। इतना ही नहीं जो छात्र किसी कारणवश इन परीक्षाओं में पीछे रह जाएंगे उन्हें अप्रैल और मई में दोबारा परीक्षा देने का अवसर भी मिलेगा।

वार्षिक परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल

शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं की तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाए। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाओं का समय सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 11 बजे तक रहेगा।

कक्षाओं के अनुसार परीक्षा की तिथियां

  • कक्षा पहली से 5वीं तक: इन नन्हे मुन्नों की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी और 18 मार्च तक चलेंगी।

    पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
    पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा
  • कक्षा छठी से 8वीं तक: सीनियर छात्रों की परीक्षाएं 11 मार्च से आरंभ होकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भाषा और कुछ अन्य विषयों के लिए छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा जबकि मुख्य विषयों के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।

नई शिक्षा नीति का दिखेगा असर

इस बार की परीक्षाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 यानी एनईपी का प्रभाव साफ देखने को मिलेगा। पहले जहां फेल होने पर छात्रों का साल खराब हो जाता था वहीं अब पूरक परीक्षाओं यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम का प्रावधान किया गया है।

यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते या अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। यह व्यवस्था बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और ड्रॉपआउट रेट कम करने के उद्देश्य से की गई है।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल अगर कोई छात्र मार्च की परीक्षा में सफल नहीं होता है तो उसके लिए 20 अप्रैल से पूरक परीक्षाएं शुरू होंगी।

  • कक्षा 1 से 5: इनकी परीक्षाएं 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेंगी।

  • कक्षा 6 से 8: इनकी परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेंगी।

एससीईआरटी तय करेगा प्रश्न पत्र का स्तर

परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी एससीईआरटी को सौंपी गई है। इसका मतलब है कि पूरे राज्य में पेपर का स्तर एक समान होगा।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

विशेष रूप से कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन एफएलएन यानी मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के आधार पर होगा। इसका अर्थ है कि रट्टू तोता बनाने के बजाय बच्चों की समझ और बुनियादी ज्ञान को परखा जाएगा। परीक्षाओं का खर्चा और अन्य इंतजाम स्कूल स्तर पर उपलब्ध विभिन्न फंड्स जैसे सीसीडब्ल्यूएफ या परीक्षा फंड से किया जाएगा।

अभिभावकों और शिक्षकों के लिए निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल मुखियों को आदेश दिया है कि डेटशीट जारी होने के साथ ही बच्चों का सिलेबस दोहराना शुरू कर दें। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों की तैयारी पर ध्यान दें क्योंकि अब परीक्षाओं में एक महीने से भी कम का समय बचा है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment