ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Weather: हिसार में बारिश से 5.76 लाख एकड़ फसल बर्बाद, स्कूल-कॉलेज बंद, रेल सेवाएं रद्द!

On: September 4, 2025 9:43 AM
Follow Us:
Hisar Weather: हिसार में बारिश से 5.76 लाख एकड़ फसल बर्बाद, स्कूल-कॉलेज बंद, रेल सेवाएं रद्द!
Join WhatsApp Group

Hisar Weather, हिसार न्यूज : जिले के कई गांव में बारिश और ड्रेन टुटने के बाद हालात खराब हैं। कई गांवों स्कूल, अस्पताल सहित निचले इलाकों में पानी भरा है। इसके मद्देनजर जिला उपायुक्त अनीश यादव ने एहतियातन जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में गुरुवार से अवकाश के निर्देश जारी किए है।

वहीं कृषि विभाग के सर्वे के मुताबिक बारिश से जिले में 5.76 लाख एकड़ में फसलें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा कैमरी गांव में बुधवार को घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन टूट गई। ड्रेन में क्षमता से दोगुना पानी चल रहा है। इसके कारण यह रोज ट्रेन कहीं न कहीं टूट रही है। ड्रेन पाटने के लिए पोपलैंड व जेसीबी मशीनें लगाई गई।

ड्रेन टूटने से बढ़ी मुश्किलें

साथ ही मनरेगा मजदूर व ग्रामीण भी जुटे रहे। ट्रेन का करीब हांसी पटेल नगर में 100 फीट हिस्सा टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया है। इससे धान, कपास जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा जलभराव प्रभावित गांवों में अफसरों की तैनाती, रिपोर्ट की जा रही तैयार है। अब तक क ट्रेन पतन, लाडवा मात्रश्याम, रामपुर, गंगवा गांव में भी टूट चुकी है। वहीं घिराय के पास भी तीसरी बार ड्रेन टूटी है। जुगलान में भारी बरसात के कारण 11 घरों में दरारें आ गई हैं। दो घर बरसात के चलते गिर गए।

जलभराव से गांवों में हाहाकार

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

मिर्जापुर में महात्मा गांधी बस्ती में पानी भरने से करीब 40 परिवार दूसरी जगहों पर शिफ्ट किए हैं। पातन गांव में भी ढाणियों और घरों तक पानी पहुंचा है। गंगवा, आर्यनगर, सरसौद राजली, भिराय, सुलखनी आदि गांवों में भी आबादी क्षेत्र में पानी भरा है एचयू में भी फार्म व लेबर कॉलोनी आसपास के एरिया में पानी जमा है।

सुलचानी गांव में मकान की छत गिरने से दो बुजुर्ग बीरू और रोशन घायल हो गए। प्रशासन ने अब पंचायतों की डिमांड के अनुसार प्रशासन द्वारा पंप व मोटरें किराये पर लेने वा खरीदने की तैयारी है। एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। भारी बरसात और ड्रेन टूटने से उत्पन्न जलभराव के मद्देनजर राजस्व तथा पंचायत विभाग के अधिकारी प्रभावित गांवों में तैनात किए हैं।

ये अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी के साथ-साथ फसल एवं अन्य जानमाल की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज रहे हैं। गांव खैरम्पुर, बाण्डाहेडी, गावड़, सरसाना, धीरणवास, रावलवास कलां, गौरछी, ढाणी सीसवाल, बालसमंद, कावरेल, चूली कलां व चूली खुर्द सहित अन्य गांवों में जल निकासी की व्यवस्था के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।

अत्यधिक बरसात के बाद कृषि विभाग ने आरंभिक सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा भी सर्वे किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किए सर्वे के अनुसार जिले में 5.76 लाख एकड़ एरिया में फसलों को नुकसान पहुंचा है। विभाग द्वारा चार कैटेगिरी बनाकर नुकसान का डेटा तैयार किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा धान 2.55 लाख एकड़ और कपास 1.87 लाख एकड़ में प्रभावित है।

फसलों को भारी नुकसान

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

कृषि विभाग की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 5.76 लाख एकड़ में फसलें प्रभावित हुई हैं। धान (2.55 लाख एकड़) और कपास (1.87 लाख एकड़) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मूंग, बाजरा और गवार की फसलों को भी भारी क्षति पहुंची। डीसी अनीश यादव ने मिर्जापुर, घिराय, राजली और एचएयू के फार्मों में जल निकासी के इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों को अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए।

निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया

पुरानी सब्जी मंडी के सामने जमा है इतना पानी। पुलिस ने रोक दिए हैं रास्ते। मिर्जापुर, घिराय और राजली में पहुंच डीसी ने फसल पानी
डीसी अनीश यादव ने बुधवार को गांव मिर्जापुर, ढाणी रायपुर, राजली, घिराव, एचएयू के लाइव स्टॉक फार्म, एनिमल ब्रीड फार्म, नर्सरी फार्म व लेबर कॉलोनी में ड्रेन टूटने से हुए जलभराव की निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की।

उन्होंने मौके का मुआयना करते हुए टूटी हुई ड्रेन को पाटने एवं जल निकासी के लिए अतिरिक्त संसाधन व श्रमिकों को लगाने की हिदायत दी। साथ ही, एसडीएम ज्योति मित्तल को मौके पर चल रहे कार्यों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। इससे पहले अधिकारियों के साथ जलभराव को लेकर समीक्षा बैठक की।

भारी बारिश के कारण ये रेलसेवाएं रहेंगी रद्द

Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत
Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत

उत्तर रेलवे के दिल्ली यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
ट्रेन संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 4 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54315, रेवाड़ी – हिसार रेलसेवा 4 सितंबर रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54309, दिल्ली – हिसार रेलसेवा 4 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा 5 सितंबर को रद्द रहेगी।

आज भी बारिश के आसार, 15 तक मानसून रहेगा सक्रिय

हिसार जिले में बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। भारतीय मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। शहर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार मौसमी हलचलें (कम दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ ) का जलवा बरकरार है जिनके संयुक्त प्रभाव से सम्पूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों विशेषकर लगातार सितंबर महीने में मानसून गतिविधियां जारी हैं 4 सितंबर को हरियाणा में मानसून सक्रिय रहेगा। कुल मिलाकर सितंबर महीने के पहले पखवाड़े में रुक-रुक कर मानसून लगातार सक्रिय रहेगा।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment