ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Pink Toilet: करनाल के 10 बाजारों में सिर्फ 3 पिंक टॉयलेट, महिलाएं परेशान

On: नवम्बर 3, 2025 8:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
Pink Toilet: करनाल के 10 बाजारों में सिर्फ 3 पिंक टॉयलेट, महिलाएं परेशान
Join WhatsApp Group

करनाल, (Pink Toilet Karnal): महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे तो बहुत सुनने को मिलते हैं, लेकिन शहर की सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां करती है। शहर के 10 से ज्यादा प्रमुख बाजारों में हर रोज हजारों महिलाएं खरीदारी और कामकाज के लिए आती हैं, मगर उनके लिए पिंक टॉयलेट की संख्या नाकाफी है। पूरे शहर में महज तीन पिंक टॉयलेट हैं। इनमें से एक में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन में नैपकिन तक नहीं है। बाजारों से इन शौचालयों तक पहुंचने के लिए 500 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है।

कहां हैं पिंक टॉयलेट?

शहर के बड़े बाजारों में सेक्टर-13 मार्केट, कुंजपुरा रोड, कर्ण गेट मार्केट, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, चार चमन, टिंबर मार्केट, सब्जी मंडी और नई सब्जी मंडी शामिल हैं। लेकिन पिंक टॉयलेट सिर्फ रेलवे रोड, नेहरू पैलेस मार्केट और आईटीआई चौक पर हैं। भीड़भाड़ वाले इन बाजारों में अभी तक पिंक टॉयलेट नहीं बने हैं।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

रेलवे रोड पर बना शीरो रूम

नगर निगम ने हाल ही में रेलवे रोड पर एक शीरो रूम बनाया है। यहां महिलाओं के बैठने, बच्चों को दूध पिलाने और सेनेटरी हाइजीन की सुविधा है। लेकिन ये सुविधा सिर्फ एक जगह तक सीमित है। हर बाजार में सुलभ शौचालय तो हैं, मगर शहर की महिलाएं और दुकानदार कहते हैं कि हर बड़े बाजार में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे महिलाएं सुरक्षित और सहज महसूस करेंगी।

स्वच्छ भारत मिशन की भावना पर सवाल

बाजारों में खरीदारी करने आईं रेनू, स्वाति और अंजलि ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और महिला सुरक्षा के अभियानों के बावजूद बाजारों में पर्याप्त पिंक टॉयलेट न होना योजना के अमल पर सवाल उठाता है। नगर निगम को हर भीड़भाड़ वाले इलाके में नए पिंक टॉयलेट और शीरो रूम बनाने चाहिए। पिंक टॉयलेट सिर्फ सुविधा नहीं, महिलाओं की जरूरत हैं। कर्ण गेट बाजार प्रधान संकल्प भंडारी और गुड मंडी के अमित खुराना ने भी यही कहा कि हर बाजार में पिंक शौचालय बनें तो महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

नगर निगम का जवाब

ज्यादातर बाजारों में शौचालय हैं और शहर में तीन पिंक टॉयलेट भी हैं, सभी में अच्छी सुविधाएं हैं। अगर कहीं कमी है तो जल्द सुधार कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में इंस्पिरेशनल टॉयलेट बनाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। ये शौचालय बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे। अशोक कुमार, अपर निगमायुक्त

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment