ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Solar Panel Mandate: 500 वर्गगज से बड़े घरों पर सख्ती, सोलर पैनल नहीं लगाया तो कटेगा बिजली कनेक्शन!

On: अगस्त 31, 2025 8:48 पूर्वाह्न
Follow Us:
Solar Panel Mandate: 500 वर्गगज से बड़े घरों पर सख्ती, सोलर पैनल नहीं लगाया तो कटेगा बिजली कनेक्शन!
Join WhatsApp Group

Solar Panel Mandate (पानीपत) : जिलेभर में 500 वर्गगज या इससे अधिक बड़े प्लॉट में बने 1252 घरों, कार्यालयों व अन्य भवनों के बिजली कनेक्शन कटेंगे, क्योंकि इनके मालिकों ने सोलर पैनल नहीं लगवाया है। बिजली निगम ने संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी कर रहा है। हालांकि यह नियम करीब 8 साल पहले बना था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने अब ऐसे भूखंडों में सोलर पैनल लगवाने की योजना को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

सोलर पैनल पर सख्ती क्यों?

हरियाणा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (हरेडा) ने योजना के तहत सोलर पैनल लगवाना अब पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। पूरे सर्कल में करीब 4.25 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से रिहायशी 911 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगवाए हैं। शुरुआती समय में यह सामान्य योजना थी, लेकिन अब पीएम सूर्य घर योजना में शामिल करके सख्ती बढ़ा दी गई है। रिहायशी और 1252 लोगों को सोलर लगवाने के लिए दी 15 दिन की मोहलत दी है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

अब पैनल लगवाना अनिवार्य : एक्सईएन

बिजली निगम पानीपत के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि 500 वर्गगज या इससे अधिक बड़े प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सभी को 15 दिनों का समय दिया जा रहा है। 15 दिनों में पैनल नहीं लगवाए तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलेभर में ऐसे 1552 प्लॉट, अब तक केवल 300 ने लगवाए

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

जिलाभर में 500 वर्गगज या इससे अधिक बड़े 1552 प्लॉट हैं। इनमें सबसे ज्यादा सब अर्बन सब डिविजन में टीडीआई में 568, सेक्टर-13/17 में 283, अंसल सुशांत सिटी में 210, सेक्टर-18 में 164, समालखा डिविजन के सेक्टर-24 में 126, टीडीआई महेश फार्म में 31, सिटी डिविजन पानीपत में सेक्टर-11/12 में 130 और मॉडल टाउन में 40 प्लॉट हैं।

कहां हैं सबसे ज्यादा बड़े प्लॉट?

इन सभी प्लॉट मालिकों में से अभी तक 300 से ही सोलर पैनल लगवाए हुए हैं। बाकी बचे 1252 को नोटिस दिए जा रहे हैं। जिनको नोटिस दिए गए हैं, उनको 15 दिनों के भीतर सोलर पैनल लगवाने की हिदायत दी जा रही है। ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया अमल में जाएगी।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

कॉमर्शियल सेक्टरों में हैं ऐसे बड़े प्लॉट हैं। जिनमें शहर में मॉडल टाउन, पुराना औद्योगिक क्षेत्र और तहसील कैप क्षेत्र में इस तरह से प्लॉट व मकान अधिक हैं। योजना तहत कम से कम एक के किलोवाट और संबंधित लोड से 5 प्रतिशत अधिक तक सोलर पैनल लगवाना अनिवार्य किया है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment