ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jind stadium: जींद के स्टेडियम में पानी-पानी: खिलाड़ी कैसे करेंगे प्रतियोगिता की तैयारी?

On: अगस्त 30, 2025 12:28 अपराह्न
Follow Us:
Jind stadium: जींद के स्टेडियम में पानी-पानी: खिलाड़ी कैसे करेंगे प्रतियोगिता की तैयारी?
Join WhatsApp Group

Water-logged in Jind stadium (जींद) : जिले में खेल विभाग के 15 स्टेडियम हैं। जिनमें आठ राजीव गांधी खेल स्टेडियम, चार बड़े स्टेडियम, तीन छोटे स्टेडियम हैं। वहीं 27 सरकारी नर्सरी और 60 प्राइवेट नर्सरी हैं। खेल विभाग के पास जिले में 27 कोच हैं।

क्रिकेट, बाक्सिंग, टेनिस जैसे महत्वपूर्ण खेलों के कोच नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर दो स्टेडियम हैं। सफीवें रोड पर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है वहीं अर्जुन स्टेडियम में बरसाती पानी भरा है। प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र का बरसाती पानी स्टेडियम में निकाला जाता है।

प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों की परेशानी

शुक्रवार को भी हुई वर्षा का पानी स्टेडियम में उतारा गया। जिसके कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। एथलेटिक्स के लड़के व लड़कियों अगले सप्ताह से राज्य व नार्थ जोन के इवेंट होने हैं। लेकिन तैयारी करने में दिक्कत आ रही है।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मजबूरी में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए नरवाना और रोहतक जाना पड़ रहा है। अर्जुन स्टेडियम में शाम को अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों ने बताया कि छह सितंबर से कुरुक्षेत्र में हरियाणा सीनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता होनी है। आठ सितंबर से फरीदाबाद में लड़कियों की स्कूली स्टेट प्रतियोगिता होगी। 16 व 17 सितंबर को नार्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।

विभाग के जिले में अर्जुन स्टेडियम में भरा बरसाती पानी तैयारी करने रोहतक व नरवाना जाना पड़ रहा धावक कुलबीर ने बताया कि कुरुक्षेत्र में छह सितंबर को हो रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। लेकिन अर्जुन स्टेडियम में बरसाती पानी भरने से अभ्यास में दिक्कत आ रही है सिंथेटिक ट्रैक पर तैयारी के लिए कभी रोहतक तो कभी नरवाना जाते हैं। जिससे जींद शहर व आसपास के खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है।

धावक अमित ने बताया कि छह सितंबर को कुरुक्षेत्र में हो रही प्रतियोगिता में वह हिस्सा लेगा। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। अर्जुन स्टेडियम में ही ट्रैक है। यहां बरसाती पानी भरने से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सही से अभ्यास नहीं करने का नुकसान प्रतियोगिता में हो सकता है।

खिलाड़ियों को मिलती है डाइट राशि

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

खेल विभाग की तरफ से आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार की डाइट राशि दी जाती है। जल्द ही डाइट राशि बढ़ाने का प्रस्ताव है।

ये हैं स्टेडियम

जिला मुख्यालय पर एकलव्य स्टेडियम और अर्जुन स्टेडियम है। नरवाना में नवदीप स्टेडियम है। एक स्टेडियम सफीदों में है। वहीं जुलाना, हथवाला, लजवाना में छोटे स्टेडियम हैं। आठ राजीव गांधी खेल स्टेडियम है। व्यायामशाला और मिनी स्टेडियम पंचायती राज विभाग के अधीन आते हैं।

कई खेलों के कोच नहीं

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

जिले में खेल विभाग के पास हाकी के दो कोच, एथलेटिक्स के तीन कोच, फुटबाल के तीन कोच हैं। क्रिकेट, बेडमिंटन, टेनिस, आर्चरी, तैराकी, बाक्सिंग का कोच नहीं है।क्रिकेट में जहां युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ी जींद से निकले। वहीं बाक्सिंग में भी काफी संभावनाएं हैं।

जल्द होगा समाधान

जल्द ही इसको लेकर नई व्यवस्था बनाने का विचार है। अर्जुन स्टेडियम में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिदा का प्रयास है। जल्द ही उसके सिरे चढ़ने की उम्मीद है। स्टेडियम के नवीनीकरण की भी मांग की जाएगी।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment