पूर्व सीएम मनोहर लाल को राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इशारा

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति के चौथे ‘लाल’ यानी मनोहर लाल को टेक्नोलॉजी के लिए याद किया जाएगा। व्यवस्था परिवर्तन के लिए उन्होंने न केवल बोल्ड फैसले लिए बल्कि आईटी का प्रयोग करके उन्होंने लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में भी बड़ा काम किया।
मनोहर लाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
बेशक, मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया है, लेकिन उनकी भूमिका अभी कम नहीं हुई है। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर मनोहर लाल को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। माना जा रहा है कि अब मनोहर लाल को कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। यहां से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की पहले से ही पानीपत सिटी से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।
मनोहर लाल नहीं तोड़ पाए हुड्डा का रिकार्ड, भूपेंद्र हुड्डा रहे थे लगातार 9 साल 235 दिन मुख्यमंत्री
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल की नई भूमिका पहले ही तय की हुई है। मनोहर लाल को संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं। अगर मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जाता है, तो इससे यह भी साफ हो जाएगा कि अब उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
ऐसे बने थे मुख्यमंत्री
अक्तूबर-2014 में जब मनोहर लाल को अचानक से करनाल विधानसभा से चुनाव लड़वाया गया तो उसी समय यह तय हो गया था कि भाजपा को बहुमत मिलने की स्थिति में उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
काला जठेड़ी और लेडी डॉन, अपराध की दुनिया का अनोखा प्रेम कहानी
47 सीटों के साथ पहली बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई भाजपा ने मनोहर लाल को राज्य की कमान सौंपी।
दोबारा सत्ता हासिल की
2019 में भी उनके नेतृत्व में चुनाव हुए और 40 विधायकों के साथ भाजपा सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही। अपने पहले कार्यकाल में ही सुशासन दिवस की शुरुआत के जरिये व्यवस्था परिवर्तन की नींव मनोहर लाल ने रखी।
हरियाणा में गठबंधन सरकारों ने कभी पूरा नहीं किया कार्यकाल, ये रही खास वजह
सीएम विंडो की शुरुआत के जरिये लोगों की पहुंच सीधी मुख्यमंत्री कार्यालय तक बनाई गई।
इन कामों पर हुई प्रशंसा
नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन करने का भी लोगों का फायदा पहुंचा। इतना ही नहीं, सरकारी नौकरियों में मैरिट और पारदर्शिता के लिए किए गए उनके प्रयासों की भी सराहना की गई।
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पूर्व मंत्रियों के चेहरों पर शिकन
सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने कभी भी खुद पर किसी तरह का दाग नहीं लगने दिया।
पीएम मोदी ने किया था इशारा
हाल ही में गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से खुलकर मनोहर लाल की प्रशंसा की थी, उससे भी स्पष्ट हो गया था कि आने वाले दिनों में मनोहर लाल को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव अगस्त-सितंबर में संभव, सभी पर्टियां तैयारियों में जुटी
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।