1. Home
  2. Health

Urine Smell Causes : अगर आपके भी यूरिन से आती है बदबू, तो कहीं इन बीमारियों का संकते तो नहीं, जानिए

Urine Smell Causes  : अगर आपके भी यूरिन से आती है बदबू, तो कहीं इन बीमारियों का संकते तो नहीं, जानिए
Urine Smell side effects in hindi: पेशाब में झाग आना। पेशाब में खून आना। कमर के निचले हिस्से में दर्द होना। पेशाब रोकने में परेशानी होना। पेशाब करते समय दर्द महसूस होना। सामान्य से अधिक पेशाब होना। काफी ज्यादा प्यास लगना।

Haryana News Post : Health Advice :  कई बार व्यक्ति के बाथरूम (यूरिन) से बदबू आती है। यूरिन से बदबू आना साधारण बात है। कई बार दवाइयों आदि सेवन से यूरिन में बदबू आने की दिक्कत हो जाती है। हालांकि कई बार बदबूदार दुर्गंध किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। तो चलिए जानेंगे किन बीमारियों के कारण यूरिन से बदबू आती है, ताकि समय रहते आप इसका इलाज करवा सकें।

यूरिन से बदबू आने का लक्षण?

पेशाब में झाग आना। पेशाब में खून आना। कमर के निचले हिस्से में दर्द होना। पेशाब रोकने में परेशानी होना। पेशाब करते समय दर्द महसूस होना। सामान्य से अधिक पेशाब होना। काफी ज्यादा प्यास लगना।

यूरिन से बदबू आने का कारण?

Read Also: Health : थायरॉइड के कारण बढ़ते वजन को इस खास डाइट से करें कंट्रोल

 

 

कम पानी पीना: पेशाब से शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। जब पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते तो यह अपिशष्ट पदार्श बाहर नहीं निकल पाते। जिसके कारण यूरिन में गंदी बदबू आने लगती है।

कॉफी का अधिक सेवन: कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिन में बदबू आती है। कॉफी से डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

 

 

इन बीमारियों का रहता है खतरा?

लिवर से संबंधित दिक्कतें?

लिवर में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी के कारण यूरिन से अजीब गंध आती है। लिवर की समस्या होने पर आने वाली ये अजीब तेज गंध पेशाब में टॉक्सिन के बनने की ओर इशारा करती है। यूरिन में ये गंध उस समय आती है जब लिवर टॉक्सिन को तोड़ने में असमर्थ होता है।

Rose Day Shayari for Girlfriend in Hindi: गर्लफ्रेंड के लिए रोज डे शायरी, इन रोमांटिक मैसेज से पहुंचाएं अपने दिल की बात

इस दौरान यूरिन से गंध आने के अलावा इसके रंग में भी बदलाव होने लगता है। आमतौर पर यूरिन का कलर हल्का पीला होता है लेकिन यूरिन से संबंधित बीमारी होने पर यूरिन का कलर गहरा भूरा या संतरी रंग का हो जाता है।

यीस्ट इंफेक्शन होना?

हमारी त्वचा पर केंडिडा नाम का फंगस होता है। यह फंगस प्राइवेट पार्ट समेत अन्य हिस्से में पाया जा सकता है। यह फंगस बहुत अधिक मात्रा में पैदा होता है। तब शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। यीस्ट इंफेक्शन बढ़ने का कारण गीले कपड़े पहनना, गंदगी में रहना आदि है।

शुगर की दिक्कत होना?

डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती है। डायबिटीज में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर जितना इंसुलिन बनता है। उसका शरीर उतना इस्तेमाल नहीं कर पाती है। डायबिटीज की समस्या जब नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो इसके कारण यूरिन से काफी तेज, मीठी, फ्रूटी सी बदबू आने लगती है। इस तरह की बदबू यूरिन में मौजूद शुगर के कारण आती है। इस तरह की बदबू आने का मतलब होता है कि आपका शरीर खून में से अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।

Read Also: Health : अगर चेहरे की झुर्रियों और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आज से शुरू करें इन चीजों का सेवन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होना? 

यूटीआई यानी कि यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मूत्रमार्ग (जिस नली से मूत्र गुजरता है) छोटा होता है। जिससे बैक्टीरिया आसानी से यूरिन पाइप में प्रवेश कर जाते हैं। यूटीआई के कारण यूरिन में काफी अजीब बदबू आती है। यूटीआई होने पर यूरिन में बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण अमोनिया की तरह बदबू आती है।

पथरी की समस्या होना?

जिस किसी को गुर्दे की पथरी हुई है। वह जानता है कि यह कितना दर्दनाक हो सकता है। गुर्दे की पथरी तब विकसित होती है। जब यूरिन में पाए जाने वाले नमक और अन्य खनिज आपस में चिपक जाते हैं। वह सख्त पत्थर की तरह जमा हो जाते हैं। इस कारण भी यूरिन से बदबू आती है।

प्रोस्टेटाइटिस की बीमारी होना?

प्रोस्टेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन आ जाती है। इस बीमारी के कारण पुरुषों को यूरिन पास करने में काफी दिक्कत और दर्द का सामना करना पड़ता है। इसके चलते यूरिन में से अजीब बदबू आती है। ब्लैडर इंफेक्शन की तरह ही, प्रोस्टेटाइटिस होने पर यूरिन से सड़े हुए अंडे की तरह बदबू आती है।

Momos Side Effects: जानिए सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है मोमोज का सेवन


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।