ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Amla Navami vrat katha: आंवला नवमी की कथा, पाप से मुक्ति के लिए पढ़ें अक्षय नवमी की कहानी

On: October 29, 2025 12:43 PM
Follow Us:
Amla Navami vrat katha: आंवला नवमी की कथा, पाप से मुक्ति के लिए पढ़ें अक्षय नवमी की कहानी
Join WhatsApp Group

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, 2025, Amla Navami vrat katha in Hindi: अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है, इसी वजह से इसे आंवला नवमी भी कहते हैं। आज हम आपको सुनाते हैं इसकी पौराणिक कथा, जो पाप से मुक्ति और संतान सुख की मिसाल है।

Amla Navami vrat katha: काशी के वैश्य की दर्द भरी कहानी

काशी शहर में एक धर्मात्मा वैश्य रहते थे। उनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं थी, लेकिन संतान न होने से वो हमेशा दुखी रहते थे। एक दिन उनकी पत्नी की पड़ोसन ने कहा, “अगर तुम्हें पुत्र चाहिए तो मेरे पास एक उपाय है। किसी पराए बच्चे की बलि भैरव भगवान को चढ़ाओ।”

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

लालच में डूबी पत्नी का पाप

वैश्य को जब पता चला तो उन्होंने साफ मना कर दिया। लेकिन पत्नी की संतान की चाह इतनी थी कि वो लालच में पड़ गई। मौका देखकर उसने एक मासूम कन्या को कुएं में धक्का दे दिया और भैरव के नाम पर बलि चढ़ा दी।

पाप का फल

इस पाप की सजा मिली। वैश्य की पत्नी को पूरे शरीर में कोढ़ हो गया और उस लड़की की आत्मा उसे सताने लगी। वैश्य ने पूछा तो पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी। वैश्य बोले, “गोवध, ब्राह्मण हत्या और बाल वध सबसे बड़ा पाप है। इससे कोई सुखी नहीं होता। गंगा तट पर जाओ, भगवान का भजन करो और सच्चे मन से स्नान करो।”

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

मां गंगा की शरण और उपाय

पत्नी पछताने लगी और गंगा मां की शरण में गई। मां गंगा ने कहा, “कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवले के पेड़ की पूजा करो और आंवला खाओ।” महिला ने ठीक वैसा ही किया।

चमत्कार

इस व्रत और पूजा के असर से महिला का कोढ़ गायब हो गया। कुछ दिनों बाद उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति भी हुई। यही है आंवला नवमी की महिमा।

40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स
40 की उम्र के बाद महिलाओं में क्यों बिगड़ता है हार्मोनल संतुलन? एक्सपर्ट ने बताए 5 सुपरफूड्स

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment