Ayurveda Health Benefits natural cure: नई दिल्ली | आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी और भरोसेमंद चिकित्सा पद्धति है, जिसने सदियों से लोगों को स्वस्थ रखा है। आज के दौर में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज के लिए आयुर्वेद की ओर रुख कर रहे हैं।
चाहे बालों का झड़ना हो, त्वचा की समस्याएं हों, दिल की बीमारी हो या आंखों की कमजोरी, आयुर्वेद में हर समस्या का हल है। आइए जानते हैं, आयुर्वेद कैसे आपके शरीर के हर अंग को स्वस्थ रख सकता है।
बालों और त्वचा की देखभाल Ayurveda Health Benefits
बालों के लिए भृंगराज किसी वरदान से कम नहीं। यह बालों को झड़ने से रोकता है, उन्हें मजबूत और घना बनाता है, साथ ही प्राकृतिक कालापन भी देता है। त्वचा के लिए एलोवेरा जादू की तरह काम करता है। यह त्वचा को नमी देता है, दाग-धब्बों को कम करता है और सूजन से राहत दिलाता है।
दिल को रखें तंदुरुस्त
हृदय की सेहत के लिए आयुर्वेद में अर्जुन और तुलसी को खास माना जाता है। अर्जुन दिल की धड़कन को संतुलित करता है और रक्तवाहिनियों को मजबूत बनाता है। वहीं, तुलसी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
पाचन और लिवर की देखभाल
पित्ताशय की समस्याओं के लिए गुड़हल बेहद फायदेमंद है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पित्त से जुड़ी परेशानियों को कंट्रोल करता है। लिवर के लिए भूमि आंवला एक शक्तिशाली औषधि है, जो जिगर को मजबूत करता है और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। कालमेघ अग्न्याशय और धमनियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
दिमाग और आंखों का स्वास्थ्य
नीम, पीपल, शीशम और नीमगिलोय रक्त को शुद्ध करते हैं और दिमाग को स्वस्थ रखते हैं। ब्राह्मी और शंकपुष्पी स्मृति और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाने में मदद करते हैं। आंखों की रोशनी के लिए हरड़, बेहेड़ा और आंवला बेहद उपयोगी हैं, जो दृष्टि को मजबूत करते हैं और आंखों की बीमारियों को कम करते हैं।
अन्य अंगों की सेहत
कान के लिए सुदर्शन, गले के लिए मुलेठी और फेफड़ों के लिए वासा व गंभारी श्वसन प्रणाली को मजबूत करते हैं। प्लीहा के लिए शरपुंखा, पेट के लिए हरड़, बेहेड़ा और आंवला, किडनी के लिए पुनर्नवा और गोखरू, और मूत्राशय के लिए पलाश और गोखरू फायदेमंद हैं। जोड़ों के दर्द और सूजन के लिए पारिजात (हार-श्रृंगार) का उपयोग होता है। आत्मा और आध्यात्मिक संतुलन के लिए एडी आक (अर्क) लाभकारी है।












