ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पानीपत की शादियों में नया क्रेज, लॉन्ग स्कर्ट-टॉप ने लहंगे को दी टक्कर

On: नवम्बर 8, 2025 5:13 अपराह्न
Follow Us:
पानीपत की शादियों में नया क्रेज, लॉन्ग स्कर्ट-टॉप ने लहंगे को दी टक्कर
Join WhatsApp Group

पानीपत। शादी-ब्याह के इस सीजन में युवतियों में लॉन्ग स्कर्ट और टॉप पहनने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां दुल्हनें ही भारी लहंगे-चौली और पारंपरिक परिधानों पर ध्यान देती थीं वहीं अब युवतियां भी शादी और अन्य अवसरों के लिए स्टाइलिश लॉन्ग स्कर्ट और डिजाइनर टॉप को पहली पसंद बना रही हैं।

इस सीजन में लड़कियों और युवतियों की पसंद में काफी बदलाव आया है। अब वे ऐसे कपड़े चाहती हैं जो दिखने में आकर्षक हों और पहनने में भी हल्के हों। बाजार में शादी और पार्टी दोनों के लिए डिजाइनर स्कर्ट और टॉप के कई नए कलेक्शन आए हैं।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

शादी में नया ट्रेंड: लहंगे OUT, स्कर्ट-टॉप IN

इंसार बाजार स्थित गर्ल्स फैशन दुकान के संचालक अमित जैन ने बताया कि लड़की व युवतियां लॉन्ग स्कर्ट और टॉप की मांग कर रही हैं। इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यह पांच हजार से 50 हजार रुपये तक में है। हर ग्राहक अपने बजट और पसंद के हिसाब से ड्रेस चुन सकता है।

ग्राहकों की बढ़ती संख्या देखकर उन्होंने नए कलेक्शन तैयार करवाए हैं। पहले ज्यादातर ग्राहक केवल पारंपरिक लहंगा या साड़ी की मांग करते थे लेकिन अब लॉन्ग स्कर्ट और टॉप के साथ दुपट्टा सेट वाली ड्रेस की मांग दोगुनी हो गई है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

पानीपत में नए कलेक्शन तैयार

यह फैशन और आरामदायक दोनों ही जगह के लिए एकदम सही ड्रेस है। राजनगर की रिंकी ने बताया कि लड़कियां अब भारी लहंगों की जगह स्कर्ट-टॉप जैसे पहनावे को इसलिए चुन रही हैं क्योंकि यह फैशनेबल और आरामदायक दोनों है। रेड, गोल्डन, पिंक और पेस्टल रंग की ड्रेसेज इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

इसके अलावा, नेट और सीक्वेंस वर्क के डिजाइन भी काफी ट्रेंड में हैं। ग्राहक पायल शर्मा ने बताया कि शादी के फंक्शन में कुछ ऐसा पहनना चाहती थी जो ट्रेडिशनल भी लगे और मॉडर्न भी दिखे। लॉन्ग स्कर्ट और टॉप का यह कॉम्बिनेशन बिल्कुल परफेक्ट है। इसे पहनने से न तो भारीपन महसूस होता है और न ही बार-बार संभालने की जरूरत पड़ती है।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

इन दिनों सोशल मीडिया पर भी इस तरह की ड्रेस बहुत ट्रेंड में हैं। कई मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स भी शादी में लॉन्ग स्कर्ट और टॉप पहनकर लुक दिखा रही हैं। इसी वजह से लड़कियों में इसे लेकर क्रेज बढ़ रहा है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment