ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vivah Panchami 2025: 25 नवंबर को राम-सीता विवाह उत्सव, लेकिन शादी मत करना, सीक्रेट जानें

On: November 8, 2025 9:15 AM
Follow Us:
Vivah Panchami 2025: 25 नवंबर को राम-सीता विवाह उत्सव, लेकिन शादी मत करना, सीक्रेट जानें
Join WhatsApp Group

Vivah Panchami 2025 Kab Hai : धार्मिक मान्यता है कि त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर राम जी और माता सीता विवाह बंधन में बंधे थे। इसी वजह से हर साल इसी तिथि को उनकी विवाह की वर्षगांठ के रूप में और विवाह पंचमी के नाम से मनाया जाता है।

यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के पवित्र दांपत्य के आरंभ का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन सीता-राम की विधि विधान से पूजा करने से अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन, जो लोग इस दिन शादी कर लेते हैं उन्हें बहुत कष्टों का सामना करना पड़ाता है। तो इस साल विवाह पंचमी कब है, इसकी सही तारीख यहां से जानें और साथ ही जानें कि विवाह पंचमी पर शादी क्यों नहीं किया जाता है।

सिर्फ चेहरा ही नहीं, सिर की त्वचा को भी चाहिए सनस्क्रीन; स्कैल्प सनबर्न से ऐसे बचें
सिर्फ चेहरा ही नहीं, सिर की त्वचा को भी चाहिए सनस्क्रीन; स्कैल्प सनबर्न से ऐसे बचें

विवाह पंचमी कब है 2025 में? Vivah Panchami 2025

मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी की शुरुआत 24 नवंबर 2025 को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा और 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर ये तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 25 नवंबर को विवाह पंचमी मनाया जाएगा।

विवाह पंचमी के दिन क्यों शादी नहीं किया जाता है?

विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, और विवाह के बाद उन्हें कई कष्टों का सामना करना पड़ा, जैसे 14 साल का वनवास और माता सीता को अग्निपरीक्षा और परित्याग जैसी पीड़ाएँ सहनी पड़ीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन विवाह करने वाले जोड़ों को राम-सीता की तरह ही जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

Weight Loss Tea: रोज की चाय से घटाएं वजन, जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने का सही तरीका
Weight Loss Tea: रोज की चाय से घटाएं वजन, जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने का सही तरीका

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment