ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dev Deepawali Kab hai: नवंबर में गंगा घाट पर 10 लाख दीये, देवता भी आएंगे – मिस मत करना!

On: नवम्बर 4, 2025 6:24 पूर्वाह्न
Follow Us:
Dev Deepawali Kab hai: नवंबर में गंगा घाट पर 10 लाख दीये, देवता भी आएंगे – मिस मत करना!
Join WhatsApp Group

Dev Deepawali Kab hai Ganga Ghats : देव दीपावली, जिसे देवों की दीपावली भी कहते हैं, बनारस में धूमधाम से मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवता खुद धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं और दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। यहां जानिए इस साल बनारस में देव दीपावली कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसे कैसे मनाया जाता है।

देव दीपावली कब है 2025 में? Dev Deepawali Kab hai

कार्तिक पूर्णिमा 4 नवंबर को रात 10:36 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे तक रहेगी। 4 नवंबर को पूर्णिमा रात में है, लेकिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का समय कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी में है। इसलिए उदयातिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को होगी।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

देव दीपावली 2025 शुभ मुहूर्त

देव दीपावली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 मिनट से रात 7 बजकर 51 मिनट तक है। लेकिन सूर्यास्त के बाद यानी शाम 05:33 बजे के बाद प्रदोष काल में देव दीवाली मनाएं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सारे देवता धरती पर दीवाली मनाने आते हैं, इसलिए लोग गंगा किनारे दीपक जलाते हैं।

देव दीपावली कैसे मनाते हैं?

देव दीवाली के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर गंगा में स्नान करें, अगर संभव न हो तो घर पर गंगाजल मिलाकर नहाएं। फिर घर के मंदिर की सफाई करें और भगवान शिव सहित सभी देवताओं की विधिवत पूजा करें। नदी तट और मंदिर में दीप जलाएं। शाम को भगवान शिव और विष्णु की आराधना करें, महादेव को फल, फूल और दूध चढ़ाएं। भोग लगाकर आरती करें। इस दिन गंगा में दीप दान का खास महत्व है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment