Kaimur News: शिक्षक भी निकला हैवान, 5 ने किया किशोरी के साथ दुराचार

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले (Kaimur News) से बड़ी खबर है। यहां शाम शौच करने गई एक किशोरी से 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने भभुआ महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी अभी तक फरार हैंं। मामला कैमूर जिले अधौरा क्षेत्र गांव सिकरवार गांव का है।
वहीं पीड़ित के पिता ने बताया की उसकी बेटी शाम 4:00 शौच करने जंगल के तरफ गई। जहां गांव के ही कुछ मनचले जबरन धर पकड़ कर उसकी बेटी को जंगल में ले गए। उन्होंने बारी बारी से सामूहिक बलात्कार किया। उसके बाद गांव के ही एक शिक्षक वहां पहुंचे, जिसको देख सभी मनचले भाग गए। उसके बाद शिक्षक ने भी किशोरी के साथ बलात्कार किया।
किशोरी ने बताई पूरी वारदात
पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी घर आई तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने अधौरा थाना और महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद अधौरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं चार आरोपी अभी फरार हैं।
Jewar Airport तक मेट्रो पहुंचेगी जानिए और क्या मिलेंगी सुविधाएं
शिक्षक भी निकला हैवान
वहीं महिला थाना में लाया गया किशोरी का मेडिकल जांच कराया गया एवं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया अधौरा के सिकरवार गांव में एक लड़की शौच के लिए गई थी जिसको गांव के चार लड़कों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया जिसके बाद एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक वहां पहुंचा तो उनको देख कर सभी लड़के भाग गए जिसके बाद शिक्षक ने भी लड़की के साथ बलात्कार किया।
कभी ना खाएं ये चीजें, हो सकता है लिवर खराब
चार आरोपी अभी भी फरार
जिसके बाद पीड़ित के द्वारा अधौरा थाना एवं महिला थाना में आवेदन दिया गया। जिस पर कार्यवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और फरार चार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
देसी घी की रोटी खाने से मिलते हैं ये फायदे, होती हैं कई बीमारियां ठीक
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।