1. Home
  2. National

Portal for Pensioners: पेंशनधारकों को केंद्र सरकार ने दी सौगात, मिलेंगी ये सुविधाएं?

Portal for Pensioners: पेंशनधारकों को केंद्र सरकार ने दी सौगात, मिलेंगी ये सुविधाएं?
New portal for pensioners: अगर आप भी पेंशनधारक हैं तो ये खबर आपके लिए। क्योंकि पेंशन पाने वालों के लिए केंद्र सरकार ने खास पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से पेंशनधारक अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस पोर्टल को लॉन्च करने का मकसद इज ऑफ लिविंग है। इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से बनाया गया है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस एकीकृत पोर्टल की शुरूआत की। तो आइए जानेंगे इस बारे में। 

नई दिल्‍ली। Facility for Pensioners: कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ मिलकर बनाए पेंशनभोगियों के लिए एकल खिड़की वाले पोर्टल का आगाज किया है। इस पोर्टल पर भविष्य का लिंक है, जिसमें सेवानिवृत्ति की बकाया रकम के अलावा केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की सभी जानकारी मिलेगी। 

एकीकृत पोर्टल (ipension.nic.in) पर अभिनव का लिंक है सेवानिवृत्त हो रहे सरकारी अधिकारियों के लिए बने इस मंच पर वे सरकारी सेवा में रहते हुए अपने अनुभवों का रिकॉर्ड छोड़ सकते हैं और पेंशनभोगियों के पोर्टल पर पेंशनभोगियों/उनके परिवारों के लिए उठाए जा रहे सभी कल्याणकारी कदमों की जानकारियां हैं।

Also Read: Fire Cracker Ban: पटाखों और आतिशबाजी का हमारे प्राचीन शास्त्रों में उल्लेख है अथवा नहीं?

पोर्टल में पेंशनर्स की सभी जरूरतों पूरा करने वाली सुविधाओं को जोड़ा गया है। अकाउंट ओपेन करने से लेकर इसमें पेंशन संबंधी फॉर्म आदि की सुविधा दी गई है। पेंशनर्स मंथली पेंशन स्लीप, फॉर्म 16 ओर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने और इसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

पोर्टल में भविष्य के लिंक हैं?

मंत्री ने जानकारी दी कि पेंशनर्स इसमें अपना अनुभव भी लिख सकते हैं। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जाने वाली पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी इस पोर्टल पर जानकारी दी गई है। इस पोर्टल में भविष्य के लिंक भी हैं, जो रिटायरमेंट के बकाया की एक एंड टू एंड जानकारी देगा। साथ ही इसमें रीयल टाइम ट्रैकिंग का भी विकल्प जोड़ा गया है।

Also Read: Vidyajali Program इस तरह लाएगा स्कूली शिक्षा में परिवर्तन

इस पोर्टल की मदद से रिटायरमेंट कर्मचारियों को भविष्य, सेवानिवृत्ति लाभ, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और फेस प्रमाणीकरण और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले आयकर नियमों पर पेंशन पत्रों को आनलाइन दाखिल करने का विकल्प दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य को हाल ही में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) की ओर से सरकार के सभी सेवा पोर्टलों में तीसरे सर्वश्रेष्ठ पोर्टल के रूप में दर्जा दिया गया है। वर्तमान में 1,74,000 से अधिक मामलों पर कार्रवाई की गई है। पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किया गया है जिसमें 1 लाख से अधिक ई-पीपीओ शामिल हैं।

Also Read: मां लक्ष्मी के साथ हर दीपावली पर क्यों होती है गणेश जी की पूजा, क्या है कारण

Also Read: Diwali 2022 : दीपावली पर क्यों बनता है मिट्टी का घरौंदा, जानें कारण


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।