1. Home
  2. Rashifal

Lakshmi Narayan Raj Yog In Dhanu: आज से धनु राशि में प्रवेश करेगा बुध ग्रह, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत?

Lakshmi Narayan Raj Yog In Dhanu: आज से धनु राशि में प्रवेश करेगा बुध ग्रह, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत? 

Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। यह योग 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है।

Lakshmi Narayan Raj Yog In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। राशि परिवर्तन होने का असर देश-दुनिया में भी पड़ता है। वहीं आज 3 दिसंबर 2022 को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं

और 5 दिसंबर सोमवार को शुक्र ग्रह गोचर करेंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। बता दें इसका असर लगभग सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इन 3 राशियों में यह योग लाभकारी सिद्ध साबित होगा है। तो चलिए जानते हैं उन राशियां के बारे में।

ये भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट ने दनुष्का गुणथिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया निलंबित

धनु राशि वालों को करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ

धनु राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

आत्मविश्वास आपका बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही नौकरी की तलाश में हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। जो लोग नौकरी में पहले से हैं उनका अधिकारी वर्ग से तालमेल बढ़ेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ पूरी सीरीज से हुए बाहर

सिंह राशि वालों में राजयोग का संकेत

लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपके पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संतान और प्रेम संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस सयम आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई में वृद्धि होगी। बच्चों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय जो छात्र हैं वो किसी उच्च संस्थान में पढ़ाई के लिए दाखिला ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों को मिलेगा समान वेतन

कन्या राशि को मिल सकता है भौतिक सुख 

लक्ष्मी नारायण राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। वहीं इस महीने कन्या राशि के लोग भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं, उनके माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं 

हमें ट्विटर और फेसबुक पर फालो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।