ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ajab Gajab: 75 साल के दूल्हे की सुहागरात पर मौत! 35 साल की दुल्हन के साथ शादी

On: अक्टूबर 4, 2025 8:50 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ajab Gajab: 75 साल के दूल्हे की सुहागरात पर मौत! 35 साल की दुल्हन के साथ शादी
Join WhatsApp Group

Ajab Gajab News:लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक शादी अधूरी रह गई और नई-नवेली दुल्हन के सपने चकनाचूर हो गए। 35 साल की एक महिला की शादी 75 साल के बुजुर्ग से हुई थी, लेकिन सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। यह महिला की दूसरी शादी थी और उनके पहले पति से तीन बच्चे भी थे।

वहीं, बुजुर्ग की यह दूसरी शादी थी, उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी। रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने शादी का फैसला लिया, लेकिन किसे पता था कि ये शादी इतनी दुखदायी साबित होगी। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। आइए जानते हैं इस हैरान करने वाली घटना की पूरी कहानी।

शादी के एक दिन बाद मचा हड़कंप Ajab Gajab

जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 साल की महिला से शादी की। लेकिन शादी के अगले ही दिन उनकी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

परिजनों के मुताबिक, संगरू राम की पहली पत्नी का निधन एक साल पहले हो गया था और वह निःसंतान थे। उनके भाई-भतीजे दिल्ली में कारोबार करते हैं। जब संगरू ने दूसरी शादी की इच्छा जताई, तो गांववालों ने उन्हें मना किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने जलालपुर की 35 साल की महिला से पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में शादी रचाई।

दुल्हन की थी दूसरी शादी

महिला की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। उसने बताया कि संगरू राम ने शादी के समय उसके बच्चों की जिम्मेदारी लेने का वादा किया था। लेकिन शादी के अगले दिन, मंगलवार सुबह, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजों ने अंतिम संस्कार रोकने को कहा, क्योंकि वे दिल्ली से आकर अंत्येष्टि करना चाहते थे। उन्होंने मौत के कारणों को संदिग्ध बताया।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

सुहागरात पर हुआ हादसा

नई दुल्हन मनभावती ने बताया कि शादी की रात संगरू राम की तबीयत ठीक थी। लेकिन जैसे ही वह बेड पर लेटे, उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनकी गर्दन झूल गई। दुल्हन ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मनभावती पति को गाड़ी से अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।

मौत का कारण आया सामने

75 साल के संगरू राम की शादी के अगले दिन हुई मौत ने कई सवाल खड़े किए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गुरुवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक/कोमा बताया गया। गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने इसकी पुष्टि की है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment