ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Sports News: हरियाणा बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज होंगे ट्रायल

On: नवम्बर 7, 2025 8:50 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Sports News: हरियाणा बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज होंगे ट्रायल
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Sports News)। आगामी 15 से 17 नवंबर तक हरियाणा बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को शाम 5 बजे राजीव गांधी खेल परिसर सेक्टर-10 अंबाला शहर में टीम के चयन के लिए ट्रायल रखे गए हैं, जो भी खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेना चाहते हैं, वह ट्रायल के लिए उपस्थित रहे। ट्रायल के बाद टीम का चुनाव होगा और वही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भिवानी जा सकेंगे।

हरियाणा राज्य बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि हरियाणा राज्य में 15 से 17 नवंबर तक सीनियर खिलाड़ियों की बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता भिवानी में आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों की संबंधित टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेगी और अंबाला की भी एक टीम इसमें भाग लेगी।

चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे | chatgpt-virtual-try-on-favorites-shopping-features-update
चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे

Ambala Sports News: हरनूर कौर ने नाम किया रोशन

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा हरनूर कौर ने यूथ एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन किया। बेहरीन में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरनूर ने 63-66 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीतकर अपने माता-पिता, स्कूल और देश का मान बढ़ाया। हरनूर की इस उपलब्धि पर आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन ने उन्हें और उनकी माता मीनाक्षी बहगल को सम्मानित किया। इस अवसर पर आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन ने कहा कि हरनूर की इस उपलब्धि से न केवल अंबाला बल्कि पूरे देश को गर्व है। हरनूर की यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि हरनूर की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। हरनूर की यह जीत हमारे स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हरनूर कौर ने चीन में आयोजित बेल्ट एंड रोड यूथ बॉक्सिंग गाला चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, छठी जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया इंटर साई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक, खेलों इंडिया यूथ गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी है।

वीवो टी5 प्रो का नया 6जीबी वेरिएंट पेश, 90 वॉट चार्जिंग और आईपी69 रेटिंग से लैस | vivo-t5-lite-t5-pro-new-variants-price-specs-flipkart-sale
वीवो टी5 प्रो का नया 6जीबी वेरिएंट पेश, 90 वॉट चार्जिंग और आईपी69 रेटिंग से लैस

महिला खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

वार हीरोज स्टेडियम की फेसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 27वीं हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में पदक जीते। यह हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता 2 से 6 नवंबर तक फरीदाबाद में कराई गई। इस मौके पर अकादमी की ओर से महिला टीम में चार खिलाड़ियों ने फाॅइल में कांस्य पदक जीता। इनमें कनिष्का, प्रभसिमर, परीधि और प्रांजल शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी।

बॉक्सिंग सेंटर के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

एसडी कॉलेज बॉक्सिंग सेंटर के आठ खिलाड़ियों ने हरियाणा ओलंपिक खेल में पदक हासिल किए। यह खेल 2 से 7 नवंबर को रोहतक में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गुनगुन ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, शियांशी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक, सरिता ने 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक, शालनी ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक, आदित्य ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस | samsung-galaxy-s27-ultra-camera-specs-snapdragon-processor-leak
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस

बॉक्सिंग सेंटर के कोच नीरज यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर कराई गई। इस प्रतियोगिता में आठ में से पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि वह देश के लिए पदक जीत सकें।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment