ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat Sports News: हैंडबाॅल में पानीपत की अहर गांव की बेटियों ने जीता रजत पदक

On: नवम्बर 7, 2025 8:30 अपराह्न
Follow Us:
Panipat Sports News: हैंडबाॅल में पानीपत की अहर गांव की बेटियों ने जीता रजत पदक
Join WhatsApp Group

इसराना (Panipat Sports News)। हरियाणा ओलंपिक खेल में पानीपत की हैंडबाल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक हासिल किया है। इस टीम में अहर गांव की सात खिलाड़ियों ने भाग लेकर गांव का नाम रोशन किया है। गांव के खेल मैदान में ग्रामीणों ने विजेता बेटियों का स्वागत किया। इनमें काजल, नेहा, सपना, अंजू, तमन्ना, सलौनी व मंजू ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कोच अनिल खैंची ने बताया कि उन्होंने खेलों में बेहतर खेल प्रदर्शन के दम पर ही नौकरी हासिल की है। उन्होंने बताया कि वह गांव के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही सुबह-शाम गांव की बेटियों को स्कूल के मैदान में अभ्यास कराते हैं। उन्होंने खेलों में पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर रामपाल पहलवान, अनिल पहलवान, मांगे राम शास्त्री, सतपाल, संदीप, अनिल, जितेंद्र, डाॅ. रविंद व सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद

Panipat Sports News: इशांक आहूजा ने शूटिंग में जीता स्वर्ण

पानीपत। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से जुड़े इशांक आहूजा ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता दुबई में आयोजित की गई। जहां इशांक ने तीन इवेंट्स में भाग लिया जिनमें से एक में स्वर्ण और एक में रजत पदक अपने नाम किया और तीसरे में छठा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

आर्ट ऑफ लिविंग हरियाणा स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर कुसुम धीमान ने बताया कि इशांक आहूजा कलंदर चौक के रहने वाले हैं और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन नियमित रूप से साधना करते हैं। इशांक ने 10 मीटर एयर राइफल टीम में स्वर्ण पदक, 19 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में रजत पदक, 10 मीटर व्यक्तिगत एयर राइफल में छठा स्थान प्राप्त किया है। इशांक की जीत से संस्था और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

नौकायन प्रतियोगिता में पानीपत की टीम ने जीता रजत पदक

मतलौडा। हरियाणा ओलंपिक खेलों की एक किलोमीटर कैनोइंग नौकायन प्रतियोगिता में पानीपत की टीम ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई। कोच विजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकुल और रिंकू दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में दिल्ली में सीनियर नेशनल लेवल नौकायन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अतिरिक्त रिंकू ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। मुकुल और रिंकू तीन साल से सोनीपत जिले के आहुलाना गांव में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। वे दोनों नौल्था स्थित गीता यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं।

हॉकी में चंदन बाल विकास और आर्य गर्ल्स स्कूल की टीम विजयी

समालखा। हाॅकी एसोसिएशन पानीपत की ओर से हाॅकी इंडिया के 100 साल पूरे होने पर शुक्रवार को आट्टा गांव के चंदन बाल विकास स्कूल में हॉकी मैच कराए गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों में चंदन बाल विकास स्कूल और लड़कियों में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल विजेता बना।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा रहे। उन्होंने कहा कि भारत का हॉकी में स्वर्णिम युग फिर लौटेगा और ओलिंपिक विजेता बनेगा। उन्होंने कहा कि हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खेलों को उठा रही है।

युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी दी जा रही है। साथ ही लड़की व लड़कों का हाॅकी मैच कराया गया। लड़कों के वर्ग में रोमांचक मुकाबले में चंदन बाल विकास स्कूल ने फेथ फ्रेंड्स क्लब को शूटआउट में 4-3 से हराया। निर्धारित समय में दोनों टीम एक-एक से बराबर थी।

आर्य गर्ल्स स्कूल 5-1 से जीता

लड़कियों के मुकाबले में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने चंदन बाल विकास स्कूल को 5-1 से हराया। इससे पहले चंदन बाल विकास स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, विद्यालय की एकेडमिक इंचार्ज श्वेता गाहल्याण ने मेहमानों का स्वागत किया। हाॅकी एसोसिएशन के सचिव संजीव त्यागी व कोषाध्यक्ष सुरेश रावल ने मैच के बारे बताया। मौके पर मीडिया प्रभारी संजय जैन, सदस्य अनिल मोर, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डाॅ. राजवीर आर्य, हाॅकी कोच धर्मेंद्र सिंह, सौरभ, साहिल, विकास व गुरलीन कौर मौजूद रहे।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment