ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana: हरियाणा प्राइवेट बसों में मनमानी छात्र पास फेल, बुजुर्ग 50% छूट से महरूम, वीडियो वायरल!

On: सितम्बर 8, 2025 1:42 अपराह्न
Follow Us:
Haryana: हरियाणा प्राइवेट बसों में मनमानी: छात्र पास फेल, बुजुर्ग 50% छूट से महरूम, वीडियो वायरल!
Join WhatsApp Group

Haryana Private Bus Student Pass, (बाढड़ा) : सहकारी समिति की परमिट वाली कई प्राइवेट बसों में संचालक मनमानी कर रहे हैं। सरकार की साफ हिदायतों के बावजूद इन बसों में छात्रों का बस पास मान्य नहीं किया जा रहा और बुजुर्गों को 50 प्रतिशत किराए की छूट भी नहीं मिल रही। तोशाम-जुई-बाढड़ा-सतनाली रूट पर तो कई बार इसको लेकर कंडक्टर और छात्रों के बीच झगड़े हो चुके हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राइवेट बसों में छात्रों के पास मान्य नहीं

कई प्राइवेट बसों में छात्रों के पास को तवज्जो नहीं दी जा रही। कंडक्टर कहते हैं कि बस पास सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसों में चलेगा। छात्र सरकार के जारी पत्र दिखाते हैं, लेकिन फिर भी विवाद हो जाता है। हाल ही में तोशाम-सतनाली मार्ग पर बुजुर्गों से पूरा किराया वसूलने को लेकर शिकायत बाढड़ा बस स्टैंड प्रभारी को दी गई। इसमें दुर्व्यवहार और बस से नीचे उतारने के आरोप लगाए गए। कार्रवाई की मांग की गई।

वायरल वीडियो में छात्र का विवाद

भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन क्यों कम हुआ? जानिए एप्पल का नया प्लान | apple-cuts-iphone-17-production-india-price-hike-pro-demand-rises
भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन क्यों कम हुआ? जानिए एप्पल का नया प्लान

काकड़ौली निवासी छात्र संदीप ने बताया कि वह चौधरी बंसीलाल कॉलेज लोहारू का छात्र है। उसके पास निर्धारित बस पास है। लोहारू से बाढड़ा तक रोडवेज से आया और बाढड़ा से काकड़ौली जाने के लिए प्राइवेट बस में सवार हुआ। कंडक्टर ने टिकट मांगा तो पास दिखाया। लेकिन कंडक्टर ने कहा कि प्राइवेट बस में पास नहीं चलेगा। बहस हुई और धमकी भी दी गई। वीडियो वायरल है, जिसमें कंडक्टर बहस करता दिख रहा है।

सतनाली-तोशाम रूट पर अधिक समस्या

शिकायतें सतनाली-तोशाम रूट पर ज्यादा आ रही हैं। ये बसें भिवानी जिले के तोशाम से जुई, दादरी जिले के बाढड़ा होते हुए महेंद्रगढ़ के सतनाली जाती हैं। इसी रूट पर बुजुर्गों की शिकायत और छात्रों का वीडियो सामने आया है। वीडियो बाढड़ा-जुई के बीच का है। छात्र पास दिखाता है, लेकिन कंडक्टर इंकार करता है। कहता है कि बस में छात्राएं भी टिकट ले रही हैं। छात्र कहता है कि उसने बस स्टैंड पर पूछा था, पास मान्य होगा।

बुजुर्ग भर रहे पूरा किराया

फोन का वाई-फाई हमेशा ऑन रखने के नुकसान क्या हैं? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे जरूरी नियम | why-turn-off-smartphone-wifi-outside-cyber-security-tips
फोन का वाई-फाई हमेशा ऑन रखने के नुकसान क्या हैं? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे जरूरी नियम

हरियाणा के सीनियर सिटीजन को बस यात्रा में 50 प्रतिशत छूट है। रोडवेज और परमिट वाली प्राइवेट बसों में आधार कार्ड या उम्र प्रमाण-पत्र दिखाने पर आधा किराया लगता है। लेकिन प्राइवेट बसों में ये सुविधा नहीं दी जा रही।

शिकायत पर कार्रवाई करेंगे

हरियाणा रोडवेज चरखी दादरी डिपो डीआई नवरत्न ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार, जो सुविधाएं रोडवेज में मिलती हैं, वही परमिट वाली बसों में भी लागू हैं। हैप्पी कार्ड को छोड़कर छात्र बस पास मान्य, बुजुर्गों को 50 प्रतिशत छूट सब लागू है। आरटीए सहायक सचिव हरेंद्र ने कहा कि छात्रों के पास प्राइवेट बसों में मान्य हैं। अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।

क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली | apple-iphone-duo-screen-repair-cost-applecare-price-india
क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment