ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ayushman surgery: आयुष्मान सर्जरी अब कैथल के सरकारी अस्पतालों में, 22 नवंबर तक मेगा कैंप

On: नवम्बर 17, 2025 6:41 अपराह्न
Follow Us:
Ayushman surgery: आयुष्मान सर्जरी अब कैथल के सरकारी अस्पतालों में, 22 नवंबर तक मेगा कैंप
Join WhatsApp Group

कैथल (Ayushman surgery): आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिकांश सर्जरी पैकेजों को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों से हटाकर सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व कर दिया है। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल में मेगा सर्जिकल कैंप शुरू किया गया है, जो 22 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने उपचार व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में सर्जरी कराने की तैयारी की है।

पीएमओ नागरिक अस्पताल, कैथल दिनेश कंसल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना है। जिन बीमारियों का उपचार निजी अस्पतालों में सरकार ने बंद किए हैं। अब उनको नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

Ayushman surgery: 22 नवंबर तक मेगा कैंप

शिविर में जिलेभर के 10 गंभीर रोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनका इलाज पहले निजी अस्पतालों में होता था। अब मरीजों के ऑपरेशन सरकारी संस्थानों में पूरी तरह आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त किए जा रहे हैं। पांच दिन तक मरीज पंजीकरण कर अपनी सर्जरी करवाने का लाभ ले सकेंगे। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 100 प्रतिशत आयुष्मान स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

इन उपचारों की होगी सुविधा

अस्पताल में 22 नवंबर तक निम्नलिखित सर्जरी की जा रही हैं—

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस | samsung-galaxy-s27-ultra-camera-specs-snapdragon-processor-leak
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस

दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) सर्जरी

हड्डियों के ऑपरेशन

आंखों में मोतियाबिंद सर्जरी

बच्चेदानी का ऑपरेशन

#iPhoneFacts: आईफोन के नाम में लगे छोटे 'i' का क्या है असली मतलब? जानिए स्टीव जॉब्स का विजन
#iPhoneFacts: आईफोन के नाम में लगे छोटे ‘i’ का क्या है असली मतलब? जानिए स्टीव जॉब्स का विजन

हार्निया

अपेंडिक्स

टॉन्सिल ऑपरेशन

कान के पर्दे की सर्जरी

सैमसंग लाया क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, बिना कान में डाले बजेगा म्यूजिक | samsung-galaxy-buds-on-clip-on-earphone-price-specifications
सैमसंग लाया क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, बिना कान में डाले बजेगा म्यूजिक

गला व जीभ की गांठ का उपचार

अंडकोष में पानी भरने का ऑपरेशन

रोगियों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में अलग हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय ने जिलेभर के सभी सीएचसी, पीएचसी व उप-केन्द्रों को निर्देश भेजे हैं कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment