ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Cantt स्टेशन पर बाइक पैकिंग सिर्फ 300 रुपये! मनमानी खत्म

On: नवम्बर 16, 2025 4:50 अपराह्न
Follow Us:
अंबाला कैंट पार्सल पैकिंग रेट - बाइक पैकिंग सिर्फ 300-350 रुपये में, मनमानी खत्म
Join WhatsApp Group

Ambala Cantt Parcel Packing Rates: कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहिया वाहनों सहित पार्सल की बुकिंग के लिए अब लोगों को मनमाने रेट नहीं देने होंगे। रेलवे ने लोगों की परेशानी का समाधान कर दिया है।

रेलवे ने दिल्ली की एक कंपनी को पार्सल में आने वाले दोपहिया वाहनों सहित अन्य सामान की पैकिंग का ठेका जारी किया है। इस सुविधा का फायदा लोगों को तो होगा ही, वहीं रेलवे को भी सालाना लगभग 11.90 लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

यह होंगे रेट

बाइक 60 सीसी से 350 सीसी तक 300 रुपये और 350 सीसी से ऊपर की पैकिंग के लिए 350 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार छोटे बॉक्स के लिए 50 रुपये, लकड़ी के बक्से के लिए 250 रुपये, गत्ते का डिब्बा 200 रुपये, प्लास्टिक की प्रत्येक पत्ती के लिए पांच रुपये देने होंगे।

स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से अक्सर शिकायत मिलती थी कि पार्सल कार्यालय में पैकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों के पैसे और समय की बचत हो सके। इसे देखते हुए पार्सल कार्यालय के नजदीक पैकिंग का काम शुरु करवा दिया गया है। ठेकेदार को रेट से संबंधित सूची चस्पाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि रेट को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास न रहे।

व्हाट्सएप पर 'No' लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट | whatsapp-no-reply-scam-cyber-fraud-alert-police-warning-safety-tips
व्हाट्सएप पर ‘No’ लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

देने पड़ते थे 500 से 700 रुपये

स्टेशन के पार्सल कार्यालय में आने वाले लोगों से लगातार रेलवे के पास शिकायतें पहुंच रहीं थी कि उनके वाहनों और अन्य सामान की पैकिंग के लिए दोगुने पैसे लिए जा रहे हैं। इसमें दोपहिया वाहन के लिए 500 से 700 रुपये और अन्य पार्सल के लिए भी काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे थे।

स्टेशन के बाहर पुल के नीचे बाहरी लोग वाहनों की पैकिंग का कार्य करते थे। इसके बाद रेलवे ने इस सुविधा का आकलन किया और रिपोर्ट प्राप्त होते ही निविदा जारी करके ठेका अलॅाट कर दिया।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment