ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

BSNL 5G Launch: दिल्ली-मुंबई में दिसंबर तक हाई-स्पीड इंटरनेट, Jio-Airtel की नींद उड़ी!

On: सितम्बर 20, 2025 2:38 अपराह्न
Follow Us:
BSNL 5G Launch: दिल्ली-मुंबई में दिसंबर तक हाई-स्पीड इंटरनेट, Jio-Airtel की नींद उड़ी!
Join WhatsApp Group

BSNL 5G Launch Delhi-Mumbai BSNL 5G Launch: दिल्ली:  टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। एक तरफ कंपनी तेजी से अपने टॉवर्स के इंस्टालेशन का काम पूरा कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह नेटवर्क को 4G से 5G में कनवर्ट करने का काम भी कर रही है। सरकारी कंपनी जल्द ही भारत के अलग-अलग शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही दिल्ली और मुंबई शहर में 5G सर्विस शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी कंपनी के 5G नेटवर्क के लिए भारत में तैयार सभी इक्विपमेंट टेस्टिंग फेज में पूरी तरह से ठीक से काम कर रहे हैं। इन सभी इक्विपमेंट्स को जल्द ही कॉमर्शियल तौर पर डिप्लॉय किया जाएगा।

दूरसंचार के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी दिसंबर 2025 तक दोनों ही दोनों ही शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

Jio-Airtel-Vi की बढ़ेगी टेंशन BSNL 5G Launch

आपको बात दें कि निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने पहले ही अपने ग्राहको के लिए 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है।

इस क्षेत्र में बीएसएनएल लगातार पीछे चल रही है जिससे उसे ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है। हाल में ट्राई की तरफ से सब्सक्राइबर्स रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ था कि लाखों ग्राहकों ने कंपनी का साथ छोड़ दिया है। हालांकि BSNL की 5G सर्विस शुरू होने के बाद Jio-Airtel और Vi की टेंशन जरूर बढ़ेगी।

अब ग्राहकों को अपनी तरफ लाने और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल तेजी से 5G नेटवर्क पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि घरेलू 4G टेक्नोलॉजी तैयार करने में देरी की वजह से 5G सर्विस में देरी हो रही है। बता दें कि बीएसएनएल ने TCS के साथ मिलकर देशभर में एक लाख साइट्स पर 4G टॉवर्स को इंस्टाल करने का लक्ष्य रखा है।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

कंपनी ने अब तक लगभग 94 हजार 4G टॉवर्स के इंस्टालेशन का काम पूरा कर लिया है। बीएसएनएल ने इन सभी 4G टॉवर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इन्हें 5G में कनवर्ट किया जा सके।

BSNL शुरू करेगा ये नई सुविधा

आपको बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इस समय अपना पूरा ध्यान 5G नेटवर्क की तरफ फोकस कर रही है। कंपनी 5G के दम पर ग्राहकों को संख्या बढ़ाने की भी कोशिश में लगी हुई है और इसीलिए नए नए ऑफर्स ला रही है। बीएसएनएल ने 5जी सेवा शुरू करने से पहले एक अहम कदम उठाया है।

अब ग्राहकों के लिए बीएसएनएल का नया सिम लेना और मोबाइल नंबर रिचार्ज कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो होने वाला है। BSNL अब देशभर के डाक घरों के जरिए भी सिम कार्ड उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। कंपनी इस सुविधा को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

इस सर्विस को शुरू करने के लिए बीएसएनएल और डाक विभाग के बीच एक समझौता हुआ है, जिससे मोबाइल कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इस पहल का सबसे ज्यादा लाभ दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को मिलने वाला है जहां पर आज भी बीएसएनएल की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment