ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

BSNL VoWiFi: BSNL का धमाकेदार प्लान! बिना नेटवर्क भी कॉल करें, VoWi-Fi जल्द आ रहा

On: नवम्बर 16, 2025 4:36 अपराह्न
Follow Us:
BSNL VoWiFi: BSNL का धमाकेदार प्लान! बिना नेटवर्क भी कॉल करें, VoWi-Fi जल्द आ रहा
Join WhatsApp Group

BSNL VoWiFi: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अब अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWi-Fi) सर्विस शुरू करने वाली है। इसके अलावा जल्द ही महिलाओं और छात्रों के लिए स्पेशल प्लान भी लॉन्च होंगे।

निजी कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi पहले से VoWi-Fi दे रही हैं, अब BSNL के आने से ग्राहकों को और बेहतर ऑप्शन मिलेगा। चलिए जानते हैं क्या है ये नई सुविधा और क्या फायदा होगा।

वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स | vivo-x-fold-6-india-launch-date-specifications-price
वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स

VoWi-Fi क्या है? BSNL VoWiFi

VoWi-Fi टेक्नोलॉजी IMS कोर पर चलती है और वाई-फाई को एक्सेस नेटवर्क की तरह यूज करके पैकेट वॉयस सर्विस देती है। आसान भाषा में कहें तो जहां मोबाइल सिग्नल नहीं पहुंचता, वहां सिर्फ वाई-फाई से कॉल कर सकते हो। घर के अंदर, बेसमेंट या कम सिग्नल वाले इलाके में ये कमाल की सर्विस है।

खराब नेटवर्क में भी कर पाएंगे कॉल

ET टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL के प्रेसिडेंट ए रॉबर्ट जेरार्ड रवि ने बताया कि दो जोन में VoWi-Fi का पायलट चल रहा है। इनडोर और लो-सिग्नल एरिया में इसका परफॉर्मेंस शानदार रहा है। फाइनल अप्रूवल मिलते ही जल्द ये सर्विस पूरे ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी।

फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स | festive-season-cyber-fraud-upi-scam-safety-tips-malware-alert
फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स

अगर आपके पास BSNL का 4G सिम है और सिग्नल जीरो भी है, तब भी वाई-फाई से कॉल कर पाओगे। पायलट में VoWi-Fi सपोर्ट करने वाले फोन पर टेस्टिंग हो चुकी है। इस सर्विस से Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। घर के अंदर या कम कवरेज वाले इलाकों में रहने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

छात्रों और महिलाओं के लिए स्पेशल प्लान

कंपनी अब छात्रों, किसानों और महिलाओं पर फोकस कर रही है। जल्द ही इनके लिए स्पेशल डिस्काउंट और ज्यादा टॉकटाइम-वैलिडिटी वाले प्लान लॉन्च होंगे। अभी इस पर काम चल रहा है। इसके अलावा BSNL ने हाल ही में ₹1 वाला फ्रीडम प्लान भी शुरू किया है, जिससे नए ग्राहक आसानी से 4G नेटवर्क ट्राई कर सकते हैं।

करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय | karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-moonrise-timings
करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment